ओट मिल्क एक प्लांट बेस मिल्क है जो पूरी तरह शाकाहारी है। कुछ लोग डेयरी प्रोडक्ट से दूर हो रहे हैं और उसकी जगह सब्जियों को दे रहे हैं। सोया मिल्क सोयाबीन से बना एक ड्रिंक है जो सूखे सोयाबीन को भिगो कर पानी के साथ पीस कर बनाया जाता है। सोया दूध में लगभग उसी अनुपात में प्रोटीन होता है जैसा कि गाय के दूध में होता है। ये मिल्क नेचुरल रूप से डेयरी, लैक्टोज, सोया और नट्स से फ्री होता है। ये मिल्क उन लोगों के लिए बेस्ट है जो ग्लूटेन इन्टॉलरेंस या एलर्जी से परेशान रहते हैं। यह मिल्क पाचन को दुरुस्त करता है, हड्डियों को मजबूत करता है और दिल की सेहत को दुरुस्त करता है।
हेल्थलाइन के मुताबिक ओट्स मिल्क बहुत तेजी से लोक प्रिकता हासिल कर रहा है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो ये कई विटामिन, खनिज और फाइबर का बेहतरीन स्रोत है। 240ML ओट्स मिल्क में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें
कैलोरी- 120
प्रोटीन- 3 ग्राम
वसा- 5 ग्राम
कार्ब्स- 16 ग्राम
डाइटरी फाइबर- 2 ग्राम
विटामिन बी12- 50% (DV)
राइबोफ्लेविन: DV का 45%
कैल्शियम: DV का 25%
फास्फोरस: DV का 20%
विटामिन डी: DV का 20%
विटामिन ए: DV का 20%
पोटैशियम: DV का 8%
आयरन: DV का 2%
ओट मिल्क में आम तौर पर बादाम, सोया और गाय के दूध की तुलना में अधिक कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होता है। इसमें सोया और डेयरी किस्मों की तुलना में कम प्रोटीन होता है। आइए जानते हैं कि ओट्स मिल्क का सेवन करने से बॉडी को कौन-कौन से फायदे होते हैं।
दूध से एलर्जी है तो सोया मिल्क पीएं
जिन लोगों को लैक्टोज से एलर्जी है वो डाइट में सोया मिल्क का सेवन करें। सोया मिल्क का सेवन आप कॉफी या चॉकलेट के साथ मिक्स करके उसका शेक बनाकर कर सकते हैं। ओट्स मिल्क में प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन और रेशेदार पदार्थ ज्यादा मौजूद होते हैं जो ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं।
ओट्स मिल्क से पाचन रहता है दुरुस्त
फाइबर से भरपूर ओट्स मिल्क का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। ओट्स मिल्क को पचाना आसान होता है। ये मिल्क पेट को साफ करता है और गट हेल्थ को दुरुस्त करता है। इसका सेवन करने से पेट के कोने-कोने में जमा गंदगी साफ होती है। इसमें कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो पेट की ऐंठन को दूर करते हैं। जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है वो इस मिल्क का सेवन करें।
हड्डियों की हेल्थ रहती है दुरुस्त
ओट्स मिल्क कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर होता है जो हड्डियों को मजबूत करता है। बॉडी में कैल्शियम की कमी होने से हड्डियां कमजोर हो सकती है और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है। ओट्स मिल्क पाचन तंत्र से कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। विटामिन बी12 से भरपूर ओट्स मिल्क हड्डियों को मजबूत करता है। पोस्टमेनोपॉज़ल महिलाओं में हड्डियों की परेशानी हो सकती है ऐसे में सोया मिल्क का सेवन करना सेहत के लिए उपयोगी होता है।
आंत और मांसपेशियां होती हैं मजबूत
ओट्स मिल्क में मौजूद फाइबर हमारी आंत और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। खाली पेट ओट्स मिल्क का सेवन करने से गट हेल्थ ठीक रहती है और बीपी भी नॉर्मल रहता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी हैं वो रोजाना ओट्स मिल्क का सेवन करें।
दिल रहता है हेल्दी
ओट्स मिल्क में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 अनसैचुरेटेड फैट मौजूद होता है जिससे खराब कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है तो दिल की सेहत भी दुरुस्त रहती है।
वेट लॉस करना है तो ओट्स मिल्क पिएं
जिन लोगों को वजन को कंट्रोल करना है वो रोजाना ओट्स मिल्क का सेवन करें। इस मिल्क में फाइबर ज्यादा,फैट और कैलोरी बेहद कम होती है जो वजन को आसानी से कंट्रोल करती है। ओट्स मिल्क का सेवन आप रोजाना नाश्ते में करें आपका वजन आसानी से कंट्रोल रहेगा।