आजकल के समय में पाचन से जुड़ी समस्या बहुत आम हो गई है। हम रोजाना बहुत कुछ खाते-पीते हैं, लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में ध्यान से सोचते हैं कि इससे शरीर को क्या मिलता है और क्या बाहर निकल जाता है। भोजन से मिलने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर को ताकत देते हैं, लेकिन जो भोजन पूरी तरह से पच नहीं पाता या गलत खानपान की आदतों के कारण आंतों में अपशिष्ट के रूप में जमा हो जाता है। ऐसे में पाचन तंत्र के कमजोर पड़ने पर पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच जैसी परेशानियां तेजी से बढ़ने लगती हैं।
राजस्थान के प्रसिद्ध वैद्य जगदीश सुमन के मुताबिक, आंतों की सफाई नहीं होने से मल अंदर ही जमा हो जाता है। यही जहरीला अपशिष्ट धीरे-धीरे बड़ी परेशानी का कारण बन जाता है। अक्सर थकान, सुस्ती, त्वचा पर चकत्ते, चेहरे की चमक में कमी, सिरदर्द, लगातार कब्ज आदि समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन ये लक्षण साधारण नहीं हैं, बल्कि आंतों में जमा गंदगी के संकेत हैं।
क्यों जमा होती है आंतों में गंदगी
आजकल की लाइफस्टाइ में फास्ट फूड का चलन बहुत बढ़ गया है। तले हुए, प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा मैदे वाले या ज्यादा तेल वाले खाने के कारण बिना पचा खाना आंतों में जमा हो जाता है। समय के साथ यह खाना बासी मल बनकर आंतों से चिपक जाता है। यह शरीर में एक साल तक रह सकता है। हालांकि, ऐसा लगता है कि पेट साफ हो गया है, लेकिन यह मल धीरे-धीरे सड़ता है और शरीर में विषाक्त पदार्थ यानी टॉक्सिन बनाता है। इसी वजह से त्वचा पर फुंसियां, थकान, पाचन संबंधी समस्याएं, गैस, पेट फूलना जैसी शिकायतें बढ़ जाती हैं।
आंत की सफाई
जब आंतें पूरी तरह से साफ होती हैं, तो शरीर को उचित पोषण मिलता है। जब आंतों में मौजूद विषाक्त पदार्थ यानी एक्सपर्ट बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में रक्त शुद्ध रहता है, पाचन क्रिया बेहतर होती है और कब्ज से राहत मिलती है। इससे एनर्जी बढ़ती है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है। साफ आंतें कई बीमारियों से बचाती हैं।
आंतों की गंदगी बीमारियों का कारण
एक्सपर्ट के मुताबिक, शरीर में कई लक्षणों की जड़ आंतों में जमा गंदगी है। चेहरे की चमक का खत्म होना, बार-बार त्वचा रोग होना, सांसों से दुर्गंध आना, लगातार सुस्ती महसूस होना आदि। ये सभी लक्षण शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों यानी टॉक्सिन के कारण दिखाई देते हैं। ऐसे में इन्हें नजरअंदाज किए बिना, समय-समय पर आंतों की प्राकृतिक सफाई करना जरूरी है।
आंतों की सफाई का घरेलू उपचार
आंतों से गंदगी आसानी से निकालने के लिए एक गिलास गर्म पानी में एक चुटकी काला नमक मिलाना है। इस पानी का स्वाद आंखों में आंसू आने जैसा हल्का नमकीन होना चाहिए। सुबह खाली पेट इस पानी को पीने से आंतों में जमा गंदगी बाहर निकल जाती है। यह उपाय बहुत आसानी से और बिना पैसे खर्च किए किया जा सकता है।
वहीं, एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ. बिमल झाजर ने बताया अगर आपका कोलेस्ट्रॉल हाई है तो आप एनिमल फूड्स का सेवन करने से परहेज करें।