उम्र के 16 साल जिंदगी का वो लम्हा है जब शरीर में कई तरह के बदलाव एक साथ होते हैं। 16 साल की उम्र में शरीर में टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन का स्तर तेजी से बढ़ता है जो शरीर के विकास को प्रभावित करता हैं। इन हार्मोनल बदलावों के कारण वजन बढ़ सकता है। इस उम्र में वजन बढ़ने के लिए कई कारण जिम्मेदार हैं जैसे हड्डियों का तेजी से बढ़ना, जिससे वजन बढ़ता है। लड़कों में टेस्टोस्टेरोन के प्रभाव से मसल्स का विकास तेजी से होता है। अगर इस उम्र में संतुलित डाइट का सेवन नहीं किया जाए, शारीरिक गतिविधि कम रहे तो वजन बढ़ने की संभावना ज्यादा रहती है। इस उम्र से ही वजन को कंट्रोल करना जरूरी है। अगर इस उम्र में वजन को कंट्रोल नहीं किया जाए तो उम्र बढ़ने पर भी वजन कम नहीं होता बल्कि बढ़ता रहता है।

उम्र के मुताबिक वजन घटता और बढ़ता रहता है। बॉडी वेट  BMI (Body Mass Index) पर आधारित होता है जो हाइट और वजन के अनुपात को दर्शाता है। किसी भी इंसान का वजन शरीर के प्रकार, मसल मास और फैट प्रतिशत के आधार पर अलग हो सकता है। वजन को हर उम्र में कंट्रोल करना जरूरी है। 16 साल की उम्र में बॉडी में  तेजी से बदलाव होते हैं ऐसे में वजन को कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है।

वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो सबसे पहले ये पता होना जरूरी है कि किस उम्र में शरीर का कितना वजन होना चाहिए। 16 साल की उम्र से लेकर 50 साल की उम्र में वजन कितना होना चाहिए ये जानने के लिए उम्र और वेट के चार्ट को समझना जरूरी है। यह चार्ट सामान्य हाइट और शरीर के प्रकार के आधार पर है। आइए जानते हैं कि 16 साल से लेकर 50 साल की उम्र तक महिलाओं और पुरुषों का वजन कितना होना चाहिए।

वजन चार्ट (16 से 50 साल तक)
उम्र (Age)हाइट (Height)आदर्श वजन (Ideal Weight)
16-185’0″ (152 cm)44-52 kg
5’3″ (160 cm)49-58 kg
5’6″ (167 cm)54-63 kg
5’9″ (175 cm)59-70 kg
19-255’0″ (152 cm)45-53 kg
5’3″ (160 cm)50-59 kg
5’6″ (167 cm)55-64 kg
5’9″ (175 cm)60-71 kg
26-355’0″ (152 cm)46-54 kg
5’3″ (160 cm)51-60 kg
5’6″ (167 cm)56-65 kg
5’9″ (175 cm)61-72 kg
36-455’0″ (152 cm)47-55 kg
5’3″ (160 cm)52-61 kg
5’6″ (167 cm)57-66 kg
5’9″ (175 cm)62-73 kg
46-505’0″ (152 cm)48-57 kg
5’3″ (160 cm)53-62 kg
5’6″ (167 cm)58-68 kg
5’9″ (175 cm)63-74 kg
हेल्थलाइन के मुताबिक
आदर्श वजन चार्ट (BMI 18.5 – 24.9 के अनुसार)
लिंग (Gender)हाइट (Height)आदर्श वजन सीमा (Ideal Weight Range)
पुरुष5’0″ (152 cm)47 – 63 kg
5’3″ (160 cm)51 – 68 kg
5’6″ (167 cm)56 – 74 kg
5’9″ (175 cm)61 – 79 kg
6’0″ (183 cm)66 – 84 kg
हेल्थलाइन के मुताबिक
महिला5’0″ (152 cm)43 – 54 kg
5’3″ (160 cm)47 – 61 kg
5’6″ (167 cm)52 – 67 kg
5’9″ (175 cm)57 – 72 kg
6’0″ (183 cm)62 – 77 kg
हेल्थलाइन के मुताबिक

आंतों की सूजन होने पर तेजी से बनती है पेट में गैस, इन 5 फूड को तुरंत डाइट का बना लें हिस्सा, बिना दवा सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।