जापान के लोग दूसरे देशों की तुलना में बहुत लम्बा जीते हैं। जापान के लोगों की एवरेज उम्र 84 साल होती है जबकि भारत में सिर्फ 68 साल ही है। आप जानते हैं कि जापान एक ऐसा अकेला देश है जहां सबसे ज्यादा बुजुर्ग इंसान हैं। विश्व के सबसे बुजुर्ग इंसान मसाजो नोनाका भी जापान के थे जिन्हें गिनीज ने विश्व के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में मान्यता दी थी। उनकी मौत 113 साल की उम्र में हुई थी। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का खिताब जीतने वाली केन तनाका भी जापान की थी जिनकी 119 साल की उम्र में मौत हुई थी। जापान के लोगों की लम्बी उम्र के लिए उन्हें कोई वरदान नहीं मिला है बल्कि उन लोगों ने अपनी लम्बी उम्र अपनी आदतों और खान-पान से बनाई है।
मेलबॉर्न यूनिवर्सिटी द्वारा जापान के किए गए सर्वे में पाया गया कि जापान में 50 हजार से ज्यादा ऐसे लोग हैं जिनकी उम्र 100 साल से भी ज्यादा है। आप जानते हैं कि जापान दुनिया का पहला देश हैं जहां मोटे लोग नहीं होते। दुनिया भर के देश जापानी लोगों की लम्बी उम्र और अच्छी हेल्थ का राज़ जानने के लिए जिज्ञासू रहते हैं।
जापान दुनिया का पहला देश है जो टेक्नोलॉजी में नंबर एक पर है, फिर भी हेल्दी, लम्बी और डीजिज फ्री लाइफ जीता है। देखा जाता है जिस देश में टेकनॉजिटी का ज्यादा इजाद होता है उस देश के लोग आलसी होते हैं लेकिन जापान के साथ ऐसा कुछ भी नहीं देखने को मिलता। आइए जानते हैं कि आखिर जापानी संस्कृति,लाइफस्टाइल और डाइट में कौन-कौन से राज़ छुपे हैं जिनकी वजह से यहां के लोग लम्बी उम्र जीते हैं।
जापानी लोगों की साफ-सफाई उनकी लम्बी उम्र का है राज़
जापानी लोगों की तरह स्लिम, फिट, एनर्जेटिक,डिजीज फ्री और लम्बी उम्र जीना चाहते हैं तो साफ-सफाई का ध्यान रखें। जापानी लोग साफ-सफाई को प्राथमिकताओं में शामिल करते हैं। ये लोग दिन में दो बार नहाते हैं। घर से लेकर बाहर तक ये लोग साफ-सफाई का ध्यान रखते हैं। साफ-सफाई रखने से बीमारियां नहीं फैलती, दिमागी संतुलन बना रहता है और बीमारियों से बचाव होता है। जापान में स्कूलों में ही बच्चों को साफ-सफाई करना सिखाया जाता है। बचपन से ही बच्चे साफ-सफाई को अहमियत देना सीख जाते हैं जो उनके भविष्य में उनकी हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है।
हेल्दी फूड्स का करते हैं सेवन
जापानी लोग हेल्दी फूड्स का सेवन करते हैं जिसके लिए जापानी सरकार ने दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। जापान के लोग सरकार द्वारा निर्धारित डाइट का ही सेवन करते हैं। इस दिशा निर्देश के मुताबिक जापानी लोग घर का बना ताजा और पौष्टिक आहार ही खाते हैं। जापान की सरकार ने वेट गाइड लाइन को सख्ती से लागू कर दिया है। लोग डाइट का ध्यान रखते हैं और हेल्दी डाइट का सेवन करते हैं।
जापान लोग करते हैं रूटीन एक्सरसाइज
जापानी लोग फिट रहने के लिए रूटीन एक्सरसाइज करते हैं। रेडियो टाइसो मॉर्निंग एक्सरसाइज है जिसे जापान के लोग रेडियों पर सुनकर करते हैं। रेडियों पर टेलिकास्ट की जाने वाली ये एक्सरसाइज स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज हैं जिसे जापान के ज्यादातर लोग रोजाना करते हैं।
खुश रहने पर जापानी लोगों का होता है फोकस
जाापानी लोग सोशल लाइफ जीने में ज्यादा ऐतबार करते हैं। ये लोग खुश रहने के लिए लोगों के साथ मिलकर रहते हैं। घर में कम रहते हैं और घर से बाहर ज्यादा वक्त गुजारते हैं। खुश रहकर ये लोग अपनी लाइफ को लॉग बनाते हैं।
एक साल में 12-14 बार कराते हैं हेल्थ चेकअप
जापानी लोग तनाव लेते नहीं है और अपनी हेल्थ को लेकर बेहद सतर्क रहते हैं। जापान में 1960 से एक अनिवार्य Universal Healthcare सिस्टम है जो जीडीपी का 8 फीसदी है। लोग इससे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। एक जापानी साल में एक दर्जन से भी ज्यादा बार हेल्थ चेकअप कराता है। ये लोग तनाव नहीं लेते सीधे डॉक्टर के पास जाते हैं। बीमारी का जल्दी पता चलता है और लोग लम्बी उम्र जीते हैं।