बजट 2025 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को 36 ऐसी दवाओं पर छूट दी है जिन्हें लाइफ सेविंग ड्रग कहा जाता है। इन दवाओं में कैंसर और दूसरी दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए उपयोग की जाने वाली दवाएं शामिल हैं। अब सवाल ये उठता है कि लाइफ सेविंग दवाएं कौन सी हैं जिन पर सरकार ने छूट दी है और कौन सी दवाएं है जो जिंदगी को बचाने के काम आती है। आवश्यक दवाओं की WHO मॉडल लिस्ट में जिन दवाओं को शामिल किया गया है उनमें कैंसर, हार्ट अटैक, एलर्जी, इन्फेक्शन, ब्लड लॉस, और दूसरी मेडिकल इमरजेंसी में दी जाने वाली दवाएं शामिल हैं।
ये दवाएं अस्पतालों, मेडिकल इमरजेंसी, सर्जरी और ICU में इस्तेमाल की जाती हैं। कोविड का इलाज करने में इन दवाओं ने बेहद मदद की है। सरकार ने जिन दवाओं को आवश्यक दवाओं की सूची में शामिल किया है उसमें कुछ खास बीमारियां शामिल हैं, देखिए लिस्ट।
दिल की सेहत के लिए लाइफ-सेविंग ड्रग्स
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में मरीज को दी जाने वाली दवाएं लाइफ सेविंग ड्रग्स है। ये दवाएं हार्ट को फिर से चालू करने, ब्लड क्लॉट रोकने और हार्ट अटैक में दी जाती है। ये दवाएं हार्ट की मसल्स में ब्लड फ्लो बढ़ाने में मदद करती हैं।
गंभीर एलर्जी का इलाज करने में दी जाने वाली दवाएं
जिन लोगों को गंभीर एलर्जी होती है और सांस लेने में भी दिक्कत होती है ऐसे लोगों को जो दवाएं दी जाती हैं वो लाइफ सेविंग दवाएं है। शॉक से बचाने और सांस लेने में मदद करने के लिए और एलर्जी के स्तर को कम करने में ये दवाएं असरदार साबित होती हैं।
इन्फेक्शन और सेप्सिस के लिए दवाएं
गंभीर बैक्टीरियल इन्फेक्शन और सेप्सिस के इलाज में दी जाने वाली दवाएं जो वायरल इंफेक्शन से बचाव करने में मदद करती है। ये दवाएं लाइफ सेविंग मेडिसिन है।
ब्रेन स्ट्रोक के लिए दवाएं
ब्लड क्लॉट तोड़ने के लिए और ब्रेन में क्लॉट बनने से रोकने के लिए जो दवाएं दी जाती है वो लाइफ सेविंग ड्रग्स कहलाती हैं।
ब्लड लॉस और शॉक के लिए दी जाने वाली दवाएं
ब्लीडिंग रोकने के लिए और ब्लड प्रेशर बनाए रखने के लिए दी जाने वाली दवाएं लाइफ सेविंग दवाएं है जो मरीज को जिंदगी देती हैं।
शुगर शॉक के लिए
लो ब्लड शुगर में मरीज की मौत हो सकती है ऐसे में मरीज की जान बचाने के लिए जो दवा दी जाती है वो लाइफ सेविंग दवाएं है।
ज़हर का इलाज करने के लिए
ज़हर को सोखने के लिए, ओपिओइड ओवरडोज से बचाने के लिए और कीटनाशक ज़हर के इलाज के लिए जो दवाएं दी जाती हैं वो जीवन रक्षक हैं।
सांस की तकलीफ के लिए दी जाने वाली दवाएं
अस्थमा अटैक में और सूजन कम करने के लिए दी जाने वाली दवाएं लाइफ सेविंग दवाएं है।
किडनी फेलियर और हाई पोटैशियम के लिए
हाई पोटैशियम से हार्ट को बचाने के लिए और ब्लड में पोटैशियम लेवल कम करने के लिए दी जाने वाली दवाएं लाइफ सेविंग दवाएं है।
यहां 36 लाइफ सेविंग दवाओं की सूची दी गई है जिन्हें कस्टम ड्यूटी से छूट दी गई है।
S. No. | Drug Name | |||
1 | Onasemnogene abeparvovec | |||
2 | Asciminib | |||
3 | Mepolizumab | |||
4 | Pegylated Liposomal Irinotecan | |||
5 | Daratumumab | |||
6 | Daratumumab subcutaneous | |||
7 | Teclistamab | |||
8 | Amivantamab | |||
9 | Alectinib | |||
10 | Risdiplam | |||
11 | Obinutuzumab | |||
12 | Polatuzumab vedotin | |||
13 | Entrectinib | |||
14 | Atezolizumab | |||
15 | Spesolimab | |||
16 | Velaglucerase Alpha | |||
17 | Agalsidase Alfa | |||
18 | Rurioctocog Alpha Pegol | |||
19 | Idursulphatase | |||
20 | Alglucosidase Alfa | |||
21 | Laronidase | |||
22 | Olipudase Alfa | |||
23 | Tepotinib | |||
24 | Avelumab | |||
25 | Emicizumab | |||
26 | Belumosudil | |||
27 | Miglustat | |||
28 | Velmanase Alfa | |||
29 | Alirocumab | |||
30 | Evolocumab | |||
31 | Cystamine Bitartrate | |||
32 | CI-Inhibitor injection | |||
33 | Inclisiran | |||
34 | Agalsidase Beta | |||
35 | Imiglucerase | |||
36 | Eptacog alfa activated recombinant coagulation factor VIIa | |||
इन 5 बीमारियों की वजह से आंखों के नीचे आती है सूजन, पपोटे हर वक्त दिखते है फूले हुए, एक्सपर्ट से जानिए कैसे करें इस परेशानी का इलाज। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।