डायबिटीज एक ऐसी क्रॉनिक बीमारी है जिसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है इसका जड़ से कोई इलाज नहीं है। डायबिटीज को जिंदगी भर कंट्रोल करने के लिए डाइट का ध्यान रखना जरूरी है। डायबिटीज मरीजों के लिए डाइट में कार्ब्स का सेवन कम करना, फाइबर और प्रोटीन का सेवन ज्यादा करना जरूरी है। डायबिटीज मरीज ब्लड शुगर को नॉर्मल रखने के लिए ऐसे फूड्स का चयन करें जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो और जिन्हें खाने के बाद ब्लड में शुगर का स्तर नॉर्मल रहे। डायबिटीज मरीज हर उस चीज का सेवन करने से कतराते हैं जिसमें ग्लूकोज मौजूद हो। शकरकंद एक ऐसा फूड है जिसे अक्सर डायबिटीज मरीज खाने में कतराते हैं।

शकरकंद एक मीठा और पोषक तत्वों से भरपूर फूड है जो सर्दी में पाया जाता है। इसका सेवन अक्सर लोग उबालकर,भूनकर और कई तरह के व्यंजनों में करते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, विटामिन A, विटामिन C, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होते हैं जो बॉडी को हेल्दी रखते हैं।

फाइबर से भरपूर ये फूड डायबिटीज कंट्रोल करता है और वजन कम होता है। अब सवाल ये उठता है कि क्या डायबिटीज मरीज शकरकंद खा सकते हैं?  शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कितना होता है, क्या ये फल ब्लड में शुगर का स्तर नॉर्मल रखता है। आइए जानते हैं डायबिटीज मरीज शकरकंद का सेवन कर सकते हैं।

शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कितना है?  

शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स उसके पकाने के तरीके पर निर्भर करता है। अगर शकरकंद का सेवन उबालकर किया जाए तो शकरकंद का GI 44 से 61 होता है जो कम से मीडियम GI श्रेणी में आता है।
भुने हुए या बेक किए हुए शकरकंद का GI 70-90 तक जा सकता है जो मीडियम से हाई श्रेणी में आता है।

शकरकंद ब्लड शुगर को कैसे प्रभावित करती हैं?

हेल्थलाइन के मुताबिक शकरकंद में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है इसलिए ये ब्लड में शुगर का स्तर तेजी से बढ़ा सकती है। हालांकि इसमें मौजूद फाइबर इस प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करता है। शकरकंद कई तरह की होती है, नारंगी शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है। यह शकरकंद की दूसरी किस्मों की तुलना में तेजी से ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ा सकती है। डायबिटीज मरीज किसी भी तरह की शकरकंद का सेवन करें लेकिन उसका सीमित सेवन करें।

डायबिटीज मरीज शकरकंद का सेवन किस तरह करें

डायबिटीज मरीज शकरकंद का सेवन बेक करने के बजाय उबालकर या भाप में पकाकर करें। शकरकंद को उबालने से उसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो जाता है। डायबिटीज मरीज ब्लड शुगर को नॉर्मल करना चाहते हैं तो शकरकंद का सेवन उबालकर करें।

डायबिटीज मरीजों को शकरकंद खाने से क्या फायदा होगा ?

जब संतुलित मात्रा में खाया जाए तो सभी प्रकार की शकरकंद का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होगा। शकरकंद में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिज बहुत अधिक मात्रा में होते हैं जो बॉडी को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। डायबिटीज मरीज सीमित मात्रा में शकरकंद खाकर डायबिटीज कंट्रोल कर सकते हैं।

50 साल की उम्र में बुढ़ापा को रिवर्स करना चाहते हैं तो इन 4 फूड को खाएं, बढ़ती उम्र में भी जवान दिखेंगे। इन फूड्स की पूरी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो आप लिंक पर क्लिक करें।