कीवी एक ऐसा फल है जो लगभग पूरे साल मिलता है। इस फल की बनावट की बात करें तो इसकी बाहर की स्किन भूरे रंग की मोटी होती है और अंदर से ये ग्रीन रंग का होता हैं जिसके बीज काले होते हैं। ये फल औषधीय गुणों से भरपूर है। इसका सेवन करने से बीमारियों से बचाव होता है। विटामिन सी से भरपूर ये फल इम्यूनिटी को स्ट्रांग करता है और बॉडी को हेल्दी रखता है।

कीवी में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन C, विटामिन K, विटामिन E, फोलेट और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बॉडी को हेल्दी रखते हैं। एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर रिच ये फ्रूट बॉडी पर कवच की तरह काम करता है। इसका सेवन करने से शरीर का बैक्टीरिया और कीटाणुओं से बचाव होता है।

एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ विमल झांझर ने बताया कीवी एक ऐसा फल है जो दिल के मरीजों के लिए भी अमृत है। एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ये फल सेहत को दुरुस्त करता है। नियमित रूप से कीवी का सेवन करने से कई हेल्थ प्रोब्लम का इलाज होता है। आइए जानते हैं कि कीवी का सेवन करने से सेहत पर कैसा असर होता है।

ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) होता है नॉर्मल

रोज़ाना 1-2 कीवी का सेवन करने से बीपी नॉर्मल रहता है। कीवी में पोटैशियम (Potassium) काफी ज्यादा होता है। पोटैशियम शरीर में सोडियम का प्रभाव कम करता है जिससे ब्लड प्रेशर (BP) को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। जिन लोगों का बीपी हाई रहता है वो रोजाना एक से दो कीवी का सेवन कर सकते हैं। कई रिसर्च में यह बात साबित हो चुकी है कि कीवी का नियमित सेवन खून को थोड़ा पतला कर सकता है, जिससे ब्लड क्लॉट्स का खतरा कम होता है और बीपी नॉर्मल रहता है।

पाचन में होता है सुधार

रोजाना एक कीवी खाने से आपका पाचन दुरुस्त रहेगा। कीवी में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह का फाइबर मौजूद होता है जो पेट की गैस,कब्ज और एसिडिटी से राहत दिलाता है। इसका सेवन करने से पाचन में सुधार होता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल दिल रहता है हेल्दी

कीवी का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है जो दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है। कीवी बीपी को नॉर्मल करता है, कोलेस्ट्रॉल कम करता है और दिल हेल्दी रहता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

विटामिन सी से भरपूर कीवी का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर कीवी मौसमी बीमारियों से बचाव करती है। इसका सेवन करने से  सर्दी, खांसी और संक्रमणों से बचाव करने में मदद मिलती है।

आंखों की सेहत में भी होता है सुधार

कीवी में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो न सिर्फ आंखों की रोशनी को बढ़ाते हैं बल्कि उम्र बढ़ने पर होने वाली आंखों की दिक्कतों को भी दूर करते हैं।

गेहूं के आटे में ये 3 चीजें मिलाकर बनाएं मैजिकल रोटी, Blood Sugar हमेशा रहेगा नॉर्मल, पेट भरने वाली रोटी बन जाएगी दवा। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।