आंवला एक ऐसा पारंपरिक फल है, जिसे भारत में सदियों से औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। यह न सिर्फ आयुर्वेदिक चिकित्सा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है, बल्कि इसे एक पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड के रूप में भी जाना जाता है। आंवले का उपयोग लोग लंबे समय से इम्यूनिटी को बढ़ाने, बीमारियों से लड़ने और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए करते आए हैं। इसे इंडियन गूजबेरी भी कहा जाता है और इसकी Nutrition Profile इतनी मजबूत है कि आज के समय में भी इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। कुछ लोगों को आंवले का स्वाद कसैला और तीखा लगता है, जिससे इसका सेवन करना थोड़ा मुश्किल लगता है।
ऐसे में अगर आप आंवले को पानी में उबालकर या उसका जूस बनाकर पीते हैं, तो यह स्वाद में भी हल्का हो जाता है और शरीर को कई जबरदस्त फायदे भी मिलते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और योग गुरु बाबा रामदेव के अनुसार आंवले का सेवन करने से पाचन में सुधार होता है। ये फल इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। ये स्किन से लेकर बालों तक की रंगत में निखार लाता है। आंवला लिवर की सेहत में भी सुधार करता है। आइए जानते हैं कि अगर आप अपनी डेली डाइट में आंवला का सेवन उसका पानी बनाकर करें तो आपको कौन-कौन से स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।
आंवला खाने से उम्र होती है लम्बी
आयुर्वेद में आंवला को रसायन माना गया है। ये फूड उम्र में इजाफा करता है। इसमें पाए जाने वाले शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन C, और एंटी-एजिंग गुण शरीर को अंदर से हेल्दी और जवान बनाए रखते हैं। रोज एक आंवला आपकी उम्र में इजाफा करता है।
आंवला पेट के लिए अमृत
आंवला को आयुर्वेद में पेट का रक्षक कहा गया है क्योंकि इसके गुण पाचन तंत्र को मज़बूत करने से लेकर पेट की कई समस्याओं को जड़ से ठीक करने तक असर दिखाते हैं। इसे पेट के लिए अमृत माना जाता है। आंवला में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स पाचन तंत्र को दुरुस्त करते हैं और खाना जल्दी पचाने में मदद करते हैं। यह पेट में बनने वाली एसिडिटी को कंट्रोल करता है। इसका सेवन करने से पेट की गैस, एसिडिटी और जलन की समस्या में आराम मिलता है।
खून की कमी करता है पूरा
आंवला का नियमित सेवन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने वाली प्रक्रियाओं को सक्रिय करता है, जिससे खून की मात्रा और गुणवत्ता में सुधार होता है। रोज एक आंवला खाने से बॉडी में खून की कमी पूरी होती है। आंवला पानी के सेवन से खून की कमी से होने वाली थकान, चक्कर और सांस फूलने जैसी समस्याएं धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
एनर्जी करता है बूस्ट
आंवला को एनर्जी के लिए भी रसायन माना गया है। यह एक नेचुरल एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है, खासकर तब जब शरीर थका-थका और सुस्त महसूस करता है।
आंवला डायबिटीज करता है कंट्रोल
कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि जिन लोगों का ब्लड शुगर हाई है वो रोजाना आंवला का पानी पिएं तो फायदा होगा। ये पानी आसानी से ब्लड शुगर को नॉर्मल करता है। खाली पेट आंवले का पानी पीने से नेचुरल तरीके से शुगर नॉर्मल होता है।
घर पर ऐसे बनाएं आंवले का पानी
आंवले का पानी बनाने के लिए सबसे पहले 1 से 2 ताजे आंवले लें और उन्हें अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक गिलास सामान्य पानी में इन टुकड़ों को डालें और 2–3 घंटे तक भीगने दें। चाहें तो रातभर भिगने दें और सुबह खाली पेट पी सकते हैं। सुबह इसे छान लें और धीरे-धीरे सेवन करें।
पेट में मल सड़ रहा है तो इन 5 सुपरफ्रूट्स को खाएं, आंत होगी साफ और निकल जाएंगे टॉक्सिन, बॉडी होगी हल्की। इन फलों का बॉडी पर किस तरह का असर होता है पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।