लहसुन एक ऐसा प्राकृतिक हर्बल फूड है, जिसका इस्तेमाल सदियों से दवाओं और खाना पकाने दोनों में किया जाता रहा है। यह किसी भी डिश का स्वाद तुरंत बढ़ा देता है, इसलिए भारतीय रसोई में इसका खास महत्व है। लहसुन को कच्चा, पका हुआ, चूर्ण या घरेलू नुस्खों में कई रूपों में खाया जाता है। इतिहास की बात करें तो लहसुन की शुरुआत इंसानी सभ्यता जितनी पुरानी मानी जाती है। लहसुन की असली ताकत उसके एक्टिव कंपाउंड एलिसिन (Allicin) में छिपी होती है। जैसे ही लहसुन को क्रश, चॉप या कुचलकर हवा के संपर्क में लाया जाता है, एलिसिन सक्रिय हो जाता है। यही एलिसिन लहसुन को एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और हेल्थ-प्रोटेक्टिव गुण देता है, जिससे ये कई बीमारियों से बचाव में मदद करता है।

एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर और प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर विमल छाजेड़ ने बताया लहसुन में एलिसिन नाम का कंपाउंड एक्टिव होता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी फंगल, एंटी वायरल और एंटीबैक्टीरियल गुणों वाला होता है जो सेहत के लिए उपयोगी है। इसके मजबूत एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इसे एक सच्चा सुपरफूड बनाते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन और संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार करते है। एक्सपर्ट के मुताबिक खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से इसके सक्रिय तत्व शरीर में जल्दी अवशोषित होते हैं और यह और भी प्रभावी बन जाते हैं। आइए जानते हैं कि रोजाना दो लहसुन की दो कलियां सुबह खाने से सेहत पर कैसा होता है असर। 

इम्यूनिटी बढ़ाता है और संक्रमणों से बचाता है लहसुन

लहसुन में एलिसिन नाम का शक्तिशाली तत्व पाया जाता है, जो बैक्टीरिया, वायरस और संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है। सुबह 2 कली लहसुन खाने से सर्दी, फ्लू और सामान्य संक्रमणों का खतरा कम हो सकता है।

पाचन सुधरता है, गैस और ब्लोटिंग करता है कंट्रोल

लहसुन आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाता है और पाचन मजबूत करता है। खाली पेट लहसुन का सेवन करने से ये पेट की गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याओं को कम कर सकता है।

ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल करता है कंट्रोल

कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि लहसुन कोलेस्ट्रॉल कम करने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। नियमित सेवन दिल की सेहत बेहतर बनती है और शरीर में सूजन कम होती है।

वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म सुधारने में है मददगार

लहसुन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और अनहेल्दी क्रेविंग कम करता है। ये पाचन को बेहतर बनाकर वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आप रोज सुबह दो लहसुन की कलियां खाएं।

ब्रेन हेल्थ में होगी सुधार

लहसुन की दो कली रोजाना लेने से दिमागी सेहत में सुधार होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स मस्तिष्क की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और Memory को तेज रखते हैं। नियमित सेवन डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसी न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकता है।

हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट्स भी, इसलिए सावधानी जरूरी

  • कच्चा लहसुन जहां फायदेमंद है, वहीं रोज़ सुबह इसे खाली पेट खाने से कुछ लोगों को दिक्कते हो सकती हैं। इसका सेवन करने से 
  • सीने में जलन या एसिडिटी हो सकती है।
  • पूरे दिन सांस से बदबू आ सकती है। ज्यादा मात्रा में खाने से पेट में जलन हो सकती है। 
  • शरीर से तेज़ गंध आ सकती है
  • संवेदनशील पेट वालों को समस्या बढ़ सकती है
  • ऐसे लोग 1 कली से शुरुआत करें या खाली पेट न खाएं।

प्रोटीन का पावरहाउस है ये फल, सर्दी में रोज़ खाये वज़न रहेगा कंट्रोल, कमजोरी और थकान का भी होगा इलाज, पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।