रोटी हमारी डाइट का अहम हिस्सा है जिसका सेवन हम दिन भर के खाने में दो से तीन बार करते हैं। हमारे देश में ज्यादातर अबादी रोटी बनाने के लिए गेहूं के आटे का सेवन करती है। गेहूं का आटा सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। गेहूं के आटा में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो उसमें फाइबर, प्रोटीन और विटामिन बी भरपूर होता है। गेहूं के आटे का सेवन करने से सेहत को फायदा होता है लेकिन इस आटे को उतना हेल्दी नहीं माना जाता जितना लोग इसे समझते हैं। गेहूं का आटा ग्लूटेन-फ्री नहीं होता है। ये आटा सीलिएक रोग और ग्लूटेन संवेदनशीलता वाले व्यक्तियों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

न्यूट्रीशियन कोच, , सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रयान फर्नांडो ने एक वीडियों में बताया है कि अगर आप एक महीने तक आपनी डाइट से गेहूं के आटे से बनी रोटी, बिस्कुट,पावो और दूसरी गेहूं से तैयार चीजों का सेवन नहीं करें तो आप अपनी बॉडी में चमत्कारिक बदलाव महसूस करेंगे।

एक्सपर्ट ने बताया लाखों लोग नहीं जानते हैं कि उन्हें अपनी डेली डाइट में गेहूं के आटे का सेवन नहीं करना चाहिए। गेहूं के आटे में ग्लूटन होता है।  ग्लूटन वो प्रोटीन है जो आसानी से पचता नहीं है। ग्लूटेन गेहूं, जौ और राई में पाया जाता है, जो कई खाद्य पदार्थों की बनावट, रूप और संरचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर आप एक महीने तक इस आटे का सेवन नहीं करें और सेल्फ टेस्ट करें तो आप आसानी से बॉडी में दिखने वाले बदलाव का पता लगा सकते हैं।

गेहूं का आटा छोड़कर कैसे करें सेल्फ टेस्ट

अगर आपको मुहांसे,एक्ने,ब्लोटिंग और गैस की परेशानी रहती है तो आप सिर्फ एक महीने तक गेहूं का सेवन करने से परहेज करें।  गेहूं से बने बिस्कुट, पेस्टीस, पाव, बन और सफेद ब्रेड का सेवन करना बंद कर दें और ग्लूटन फ्री अनाज का सेवन करें तो आसानी से इन सब परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। अगर आपको रोटी खाना है तो आप जवार,बाजरा और आमरथ की रोटी खाएं गेहूं की रोटी नहीं खाएं। 30 दिनों तक आप इस आटे का सेवन करना छोड़ दीजिए आपकी सेहत में और भी कई तरह के बदलाव आएंगे।

कब्ज से मिलेगा छुटकारा

अगर आप गेहूं के आटे की रोटी का सेवन करते हैं तो इसे खाना छोड़ दीजिए और इस आटे की जगह आप जौ और राई के आटे का सेवन करें। गेहूं से बनी रोटी और उससे बने फूड्स को छोड़ने से पाचन दुरुस्त रहेगा, पेट फूलने की समस्या का उपचार होगा और कब्ज से राहत मिलेगी। अगर आपके पेट में दिन भर गैस बनती है तो इस परेशानी से आपको निजात मिलेगी।

स्किन में होगा सुधार

अगर आप एक महीने तक गेहूं के आटे से परहेज करते हैं तो आपकी स्किन में निखार आएगा। स्किन पर होने वाले मुहांसे और एक्ने से छुटकारा मिलेगा। स्किन ग्लो करेगी। आपकी स्किन चमकी हुई और साफ दिखेगी।

पेट और कमर की चर्बी होगी कम

अगर एक महीने तक गेहूं के आटे का सेवन नहीं किया जाए तो वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। गेहूं के आटे का सेवन नहीं करने से पेट और कमर की चर्बी कंट्रोल रहती है।