अनार एक ऐसा फल है जो पोषक तत्वों से भरपूर है। लाल सुर्ख मोतियों की तरह चमकते अनार के दाने देखने में जितने खूबसूरत दिखते हैं उतने ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है। अनार पोषक तत्वों का पावर हाउस है। इसमें में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, पोटेशियम और विटामिन सी मौजूद होता है। विटामिन सी से भरपूर अनार इम्युनिटी को स्ट्रांग करता है और बीमारियों से बचाव करता है। अनार का सेवन करने से बॉडी में खून की कमी पूरी होती है और कमजोरी का इलाज होता है।
अनार एक ऐसा फ्रूट है जो सूजन को कम करता है और कई क्रॉनिक बीमारियों से बचाव करता है। इसमें दिल को हेल्दी रखने वाले गुण भी मौजूद होते हैं। अगर रोजाना एक कटोरी अनार के दानों का सेवन किया जाए तो दिल की सेहत को दुरुस्त किया जा सकता है।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट बाबा रामदेव के मुताबिक अनार एक ऐसा फल है जो बॉडी में होने वाली कमजोरी और थकान को दूर करता है। अगर आपका पाचन ठीक नहीं रहता, डायरिया, उल्टी और दस्त से परेशान रहते हैं तो आप रोजाना अनार का सेवन करें। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि एक महीने तक रोजाना अनार खाने से सेहत पर क्या असर होता है।
फूड प्वाइजनिंग का नहीं होगा खतरा
अगर आप रोज अनार का सेवन करें तो आपको जिंदगी में कभी भी डायरिया और फूड इंफेक्शन का खतरा नहीं रहेगा। अनार पेट का कुदरती इलाज है जो पाचन को ठीक रखता है।
एक अनार करता है 100 बीमारियों का इलाज
एक अनार का सेवन करने से 100 बीमारियों का इलाज होता है। अनार दिल की सेहत से लेकर स्किन और बालों तक को हेल्दी रखता है। अनार का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और दिल की सेहत दुरुस्त रहती है।
वजन को करता है कंट्रोल
अनार का सेवन करने से वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। डाइटरी फाइबर से भरपूर अनार का सेवन पेट को लम्बे समय तक भरा रखता है और बॉडी में फैट को घटाता है। इसमें कैलोरी बेहद कम होती है। बैली फैट को कंट्रोल करने में अनार जादुई असर करता है।
पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी में होता है सुधार
WHO के मुताबिक रोजाना एक अनार का सेवन करने से पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ती और स्पर्म क्वालिटी में भी सुधार होता है। रोजाना अनार का सेवन आप उसके दाने के रूप में और जूस के रूप में कर सकते हैं।
दिल की सेहत में होता है सुधार
रोजाना अगर एक महीने तक अनार का सेवन किया जाए तो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। मेडिकल साइंस के मुताबिक अनार में पॉलिफिनॉल्स नाम के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो दिल की सेहत को दुरुस्त करते हैं।