अक्सर जब बात शरीर दर्द की आती है तो सबसे पहला नाम आता है विटामिन डी का। लेकिन, ऐसा नहीं है। हर बार विटामिन बी -12 और विटामिन डी की कमी की वजह से ये नहीं होता बल्कि, शरीर में एक कुछ अन्य कमियों की वजह से भी हो सकता है। दरअसल, शरीर दर्द सीधे तौर पर मसल्स और टिशूज में होने वाली अकड़न से जुड़ा हुआ है। इसकी वजह है वो खनिज जिनकी वजह से इनका फंक्शन आरामदायक बना रहता है। लेकिन, जब इसकी कमी होती है तो मांसपेशियों और टिशूज में अकड़न की समस्या शुरू हो जाती है। ऐसे में पूरे शरीर में दर्द होता है। आइए, जानते हैं क्या है ये चीज।

शरीर में दर्द किसकी कमी से होता है-What deficiencies cause body pain

पोटैशियम (potassium) की कमी से शरीर दर्द की समस्या ज्यादा होती है। पोटैशियम मांसपेशियों के संकुचन को नियंत्रित करने, स्वस्थ तंत्रिका कार्य को बनाए रखने और द्रव संतुलन को नियंत्रित करने में मदद करता है। दरअसल, जब शरीर में पोटैशियम की मात्रा कम होती है तो थकान और कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में आपके मांसपेशियों में ऐंठन, दर्द, कठोरता, झुनझुनी और सुन्नता की दिक्कत होती है। इससे शरीर में दर्द होता है और ये लंबे समय तक बना रहता है।

इसके अलावा जब शरीर में पोटेशियम का स्तर कम होता है, तो आपका मस्तिष्क इन संकेतों को प्रभावी ढंग से समझ नहीं पाता है और हमारे शरीर के एक्शन में कई प्रकार से बदलाव होते हैं। इससे भी आपको थकान महसूस हो सकती है। अंत में पोटेशियम के 2.5 mmol/L से कम होने पर ये गंभीर हाइपोकैलिमिया ( hypokalemia) का कारण बन सकता है।

खुद को कैसे बचाएं पोटैशियम की कमी से

पोटेशियम की कमी की सबसे बड़ी वजह से फल, सब्जियां, बीन्स और नट्स जैसी चीजों को न खाना और फिर प्रोसेस्ड फूड्स का ज्यादा सेवन करना। ऐसे में आपको कोशिश करना है कि ज्यादा से ज्यादा बाहरी चीजों के सेवन को बंद करें और फिर हरी सब्जियां खाएं। इसके अलावा अपने पोटेशियम सेवन को बढ़ाने का एक आसान तरीका ये है कि एक दिन में पांच हिस्से फल और सब्जियां खाएं। अन्य खाद्य पदार्थ जैसे दालें, मछली, मेवे, बीज और दूध में भी पोटेशियम की मात्रा अधिक और नमक की मात्रा कम होती है, इसलिए ये भी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हैं।