गर्मी में आंखों की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। इस मौसम में गर्म हवाएं, तेज धूप, बढ़ता पॉल्यूशन और सूरज की तेज रोशनी आंखों को चुभती है और आंखों को नुकसान पहुंचाने लगती है। इस मौसम में गर्मी में आंखों से पानी टपकने लगता है,आंखें गर्म हो जाती है और आंखों में सुर्खी आने लगती है। इस मौसम में दिखने वाले ये सभी लक्षण आंखों में थकान बढ़ने के है। Eyestrain तब होता है जब आंखें लंबे समय तक किसी काम पर केंद्रित रहती हैं। आंखों के लम्बे समय तक एक जगह फोकस रहने पर मांसपेशियों पर ज़रूरत से ज़्यादा दबाव पड़ता है।

डिजिटल स्क्रीन के ज्यादा इस्तेमाल के कारण आंखों पर दबाव पड़ता है। यह स्थिति बच्चों से लेकर युवाओं में देखी जा सकती है, खासकर उन लोगों में जो स्क्रीन पर काम करते हैं।

Eyestrain या आंखों में थकान के मुख्य कारण

  • मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन को लंबे समय तक देखने से आंखों पर दबाव पड़ता हैं।
  • किताब पढ़ने पर फोकस करना
  • गाड़ी चलाना खासकर रात में या लंबे समय तक
  • लगातार टीवी देखना या गेम खेलने से आंखों में थकान हो सकती है।

आंखों में थकावट के लक्षण (Symptoms of Eye Strain)

  • आंखों का लाल होना, आंखों से पानी आना और जलन महसूस होना
  • पलकों का भारी महसूस होना, थकान या दर्द महसूस होना
  • आंखों से धुंधला दिखाई देना और फोकस करने में परेशानी होना
  • हल्का सिरदर्द
  • आंख की मांसपेशियों में झटके या फड़कना
  • आंखें खुली रखने में कठिनाई महसूस होना

आंखों की थकान दूर करने के उपाय

hopkinsmedicine में Wilmer Eye Institute की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एसन के. अकपेक (Esen K. Akpek) ने बताया है कि गर्मी में आंखों की थकान को दूर करना चाहता तो आंखों को आराम दें। आंखों को आराम देने के लिए 20-20-20 नियम को अपनाएं। हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूरी पर देखें।

  • अगर आपको स्क्रीन पर काम करते हैं तो स्क्रीन की ब्राइटनेस को कम करें और टेक्स्ट साइज को ठीक से सेट करें।  
  • हर घंटे में 5–10 मिनट आंखों को आराम दें।
  • आंखों को आराम देने के लिए पर्याप्त रोशनी में पढ़ें। अगर सिलाई कढ़ाई का काम कर रहे हैं तो पर्याप्त रोशनी में करें।
  • आंखों की थकान को दूर करने के लिए आंखों को नम बनाए रखें। बार-बार पलकें झपकाएं या ज़रूरत हो तो आर्टिफिशियल टियर्स का इस्तेमाल करें।
  • कंप्यूटर पर काम के लिए कंप्यूटर ग्लासेस या ब्लू लाइट फिल्टर लेंस का इस्तेमाल करें।
  • डेस्कटॉप स्क्रीन की ऊंचाई सही रखें।

दही के साथ इन 5 चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करें, आचार्य बालकृष्ण ने बताया इन फूड कॉम्बिनेशन से बनेगा ज़हर, ये है फूड लिस्ट। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।