Breakfast Ideas Healthy: जैसा कि हम सभी को पता है नाश्ता दिन का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। यदि आप नाश्ते समय पर करते हैं और हेल्दी चीजें खाते हैं तो ना सिर्फ आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहेंगे बल्कि आपको कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलेगा। लेकिन हां, नाश्ता करने का मतलब यह नहीं है कि आप कुछ भी खाएं। कई लोग ऐसे भी होते हैं जो रेगुलर नाश्ता करते हैं लेकिन फिर भी स्वस्थ नहीं रहते हैं। ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि वह ऐसे फूड्स खाते हैं जो हेल्दी के लिए अच्छा नहीं होता है। नाश्ते में क्या खाएं या क्या ना खाएं जिससे वजन कंट्रोल रह सके, इस बात की जानकारी आपको जरूर होनी चाहिए। आइए जानते हैं-

फ्रूट जूस- यदि आप भूख, वजन बढ़ने और पुरानी बीमारी से बचने की कोशिश कर रहे हैं तो फलों का जूस सबसे खराब विकल्पों में से एक है। कुछ फलों के जूस में चीनी या उच्च फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप अधिक मात्रा में होते हैं जो हाई शुगर लेवल, मेटाबॉलिक सिंड्रोम, टाइप 2 डायबिटीज और अन्य बीमारियों के जोखिम को बढ़ाता है।

मीठा नॉन-फैट दही- बिना वसा वाले मीठा दही में चीनी बहुत अधिक मात्रा में होता है, और इसमें आइसक्रीम की तुलना में अधिक चीनी हो सकता है। इसमें नेचुरल डेयरी फैट की भी मौजूद होता है जिससे कारण आपको जल्द भूख लग सकती है।

ग्रैनोला बार- ग्रैनोला बार में आमतौर पर कई प्रकार के चीनी मौजूद होते हैं जो रक्त शर्करा और इंसुलिन के स्तर को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं। उनमें प्रोटीन और फाइबर की भी कमी होती है।

टोस्टर पेस्ट्री- टोस्टर पेस्ट्री चीनी और परिष्कृत कार्ब्स में उच्च होते हैं, फिर भी प्रोटीन में कम होते हैं, जो भूख को बढ़ा सकते हैं। इस वजह से आपका वजन अनियमित रुप से बढ़ सकता है।

मफींस- आमतौर पर मफिन में परिष्कृत आटा, परिष्कृत वनस्पति तेल और चीनी उच्च होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसके अलावा यह आपकी भूख को कम करने के बजाय बढ़ाता है। साथ ही वजन को भी बढ़ाता है और फैट को भी शरीर में एकत्रित करता है।

(और Health News पढ़ें)