अच्छी सेहत का लिंक पेट से जुड़ा है। जिन लोगों का पाचन खराब है उनकी ओवर ऑल हेल्थ भी बिगड़ी रहती है। हमारे पेट और आंतों का स्वास्थ्य सिर्फ पाचन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी पूरी सेहत पर असर डालता है।  यह न केवल पाचन तंत्र को नियंत्रित करता है, बल्कि हमारी इम्यूनिटी, मेंटल हेल्थ, स्किन की स्थिति और यहां तक कि हमारी ऊर्जा के स्तर और मूड को भी प्रभावित करता है। गट में मौजूद माइक्रोबायोम यानी गुड और बेड बैक्टीरिया का संतुलन हमारी सेहत पर सीधा असर करता है। गट हेल्थ बिगड़ने से बॉडी में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं जैसे  पाचन संबंधी दिक्कतें गैस, ब्लोटिंग, कब्ज और दस्त। 

  • गैस्ट्रो लीवर हॉस्पिटल कानपुर में गैस्ट्रोलॉजिस्ट और एंडोस्कोपिस्ट डॉक्टर वीके मिश्रा के मुताबिक कुछ फूड्स जैसे जंक फूड और फास्ट फूड्स का सेवन करने से आंत के गुट बैक्टीरिया कम होते जाते हैं। प्रिजर्वेटिव्स फूड्स का सेवन,  फिजिकल एक्टिविटी में कमी, तनाव और नेचुरल चीजों का सेवन नहीं करने से आंत में गुड बैक्टीरिया की संख्या घटती जाती है और आंतों में कमजोरी होने लगती है। आंतों में कमजोरी होने पर बॉडी में कुछ लक्षण दिखते हैं जैसे
  • मल से बदबू ज्यादा आना
  • थकान और कमजोरी होना
  • भूख कम लगना
  • बार-बार कब्ज होना
  • दिन में दो से अधिक बार मल डिस्चार्ज होना
  • मुंह से दुर्गंध आना
  • पेट में भारीपन होना
  • बेवजह पेट में दर्द होना
  • जी मिचलाना और उल्टी होने जैसे लक्षण दिखते हैं।

आंत में गुड बैक्टीरिया कैसे बढ़ाएं

  • आंत में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए प्रीबायोटिक और प्रोबायोटिक फूड्स का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। ये फूड्स गट माइक्रोबायोम को हेल्दी बनाए रखते हैं। आइए जानते हैं कि कौन कौन से ऐसे फूड है जो आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं।

प्रोबायोटिक फूड्स का करें सेवन

आंत में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए डाइट में प्रोबायोटिक्स फूड्स का सेवन करें। इन फूड्स में जीवित बैक्टीरिया होते हैं, जो आंत में गुड बैक्टीरिया की संख्या अरबों में बढ़ाते हैं। डाइट में आप दही, किमची, कंबुचा या फर्मेंटेड चाय, केफिर,अचार और जापानी फर्मेंटेड सूप का सेवन करें।

प्रीबायोटिक फूड को खाएं

प्रीबायोटिक वे फाइबर होते हैं, जो गुड बैक्टीरिया को पोषण देते हैं और उनकी संख्या में बढ़ोतरी करते हैं। इन फूड्स में लहसुन, प्याज, केला, जई, सेब, अलसी के बीज, चिकोरी रूट का सेवन करें।

फर्मेंटेड फूड्स को खाए

आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने के लिए आप डाइट में फर्मेंटेड फूड का सेवन करें। इन फूड्स में आप इडली और डोसा का सेवन करें। ये फूड फर्मेंटेड चावल और दाल से बनते हैं। भटूरा फर्मेंटेड आटे से तैयार होता है ये भी गुड बैक्टीरिया बढ़ाता है।

ये फूड भी हैं जरूरी

आंतों की अच्छी सेहत के लिए डाइट में फाइबर से भरपूर फूड जैसे साबुत अनाज, हरी सब्जियां और फलों को शामिल करें। डाइट में शुगर और प्रोसेस्ड फूड्स से परहेज करें। ये फूड गट बैक्टीरिया का बैलेंस बिगाड़ सकते हैं। पानी का अधिक सेवन करें।

फॉस्टिंग शुगर 300mg/dl से हमेशा ज्यादा रहता है तो रात के खाने में ये फूड खाएं, खाली पेट शुगर हो जाएगी नॉर्मल, डिनर डाइट की जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।