कोरोना महामारी के बीच इम्युनिटी मजबूत रखने की सलाह दी जा रही है क्योंकि कहा जा रहा है कि इस वायरस का खतरा कमजोर इम्युनिटी वालों को अधिक है। ऐसे में हेल्दी फूड्स और ड्रिंक्स पीने की सलाह दी जा रही है। हालांकि कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि उनकी इम्युनिटी मजबूत है या नहीं। ऐसे में सबसे पहले इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि आपकी इम्युनिटी कैसी है। इम्युनिटी कमजोर होने से शरीर में कुछ बदलाव आने लगते हैं। इसलिए आपको उन बदलावों पर ध्यान देने की जररूत है। इसके अलावा जैसे ही यह लक्षण दिखे आप अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव लाकर इसे बेहतर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कमजोर इम्युनिटी के लक्षण और बचाव-

थकान महसूस होना: अगर आप बिना कुछ काम किए थकावट और सुस्ती महसूस कर रहे हैं है तो यह कमजोर इम्यूनिटी का संकेत हो सकता है। अगर आपका इम्यून सिस्टम मजबूत है तो आपको हार्ड वर्क करने पर ही थकान महसूस नहीं होती है।

पेट की समस्याएं: कई लोग कब्ज, दस्त, पेट फूलना जैसी पेट की समस्याओं से परेशान रहते हैं। अगर आपको अक्सर ये समस्याएं झेलनी पड़ती हैं तो समज जाएं कि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है। ऐसे में अपने खान-पान में जरूर बदलाव लानी चाहिए। हेल्दी फूड्स और जूस का सेवन करना चाहिए।

घाव भरने में परेशानी होना: देर से घाव भरना भी कमजोर इम्यूनिटी का एक कारण हो सकता है। इसके लिए आपको अपने इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के उपाय करने चाहिए।

इम्यूनिटी मजबूत करने के उपाय:
– हफ्ते में 3 दिन टमाटर का जूस पीने से इम्यून सिस्टम को बूस्ट किया जा सकता है।
– लहसुन हमारी इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। लहसुन एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर तत्व है जो हमारे शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है।
– ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है इसलिए इसका प्रयोग शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, वजन और मोटापे को कम करने में किया जाता है।
– एक्सरसाइज करने से शरीर के ब्लड सर्कुलेशन में बढ़ोतरी होती है, मसल्स टोन होती हैं, कार्डिएक फंक्शन बेहतर होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है।