सर्दियों के मौसम में पुराने दर्द और हड्डियों में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। सर्दियों में विटामिन D की कमी आम हो जाती है, क्योंकि ठंड के कारण धूप में कम समय बिताया जाता है। जबकि शरीर में विटामिन D की पूर्ति करने का सबसे अच्छा स्रोत धूप ही होती है। यह विटामिन हड्डियों को मजबूत बनाने, इम्यूनिटी को बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए आवश्यक है। सर्दियों के मौसम में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आप इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा।
विटामिन D से भरपूर फूड्स और उनके फायदे
मछली (Fish)
जो लोग मांसाहारी हैं वह मछली का सेवन कर सकते हैं। मछली में विटामिन डी भरपूर मात्रा में होता है। इसके सैल्मन, टूना और मैकेरल में हाई मात्रा में विटामिन D होता है। यह हड्डियों को मजबूत करता है और दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
अंडे की जर्दी (Egg Yolk)
अंडे की जर्दी विटामिन D का अच्छा स्रोत है। यह बालों, त्वचा और नाखूनों की सेहत को बनाए रखने में मदद करता है। सर्दियों के मौसम में पूरा अंडा खाना भी हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
दूध और डेयरी उत्पाद
विटामिन D से फोर्टिफाइड दूध, दही और चीज का सेवन शरीर को इस विटामिन की पूर्ति करता है। यह कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।
मशरूम (Mushrooms)
मशरूम, विशेष रूप से सूरज की रोशनी में उगाए गए मशरूम, विटामिन D का प्राकृतिक स्रोत हैं। यह इम्यूनिटी को मजबूत करने में सहायक है।
फोर्टिफाइड अनाज (Fortified Cereals)
ब्रेकफास्ट सीरियल्स और ओट्स में विटामिन D मिलाया जाता है। यह बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए पोषण का अच्छा विकल्प है।
सर्दियों में विटामिन D के लाभ
- हड्डियों की मजबूती- कैल्शियम के साथ मिलकर यह हड्डियों और दांतों को मजबूत करता है।
 - इम्यूनिटी में सुधार- ठंड के मौसम में संक्रमण से बचाने में मदद करता है।
 - मूड सुधार- विटामिन D मूड को बेहतर बनाता है और सर्दियों में होने वाले डिप्रेशन से बचाव करता है।
 - दिल और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद- यह हार्ट को स्वस्थ रखने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
 
सूरज की धूप का महत्व
- सर्दियों के मौसम में दिन के समय सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक 15 से 20 मिनट धूप में बिताने से शरीर को विटामिन D प्राकृतिक रूप से मिलता है।
 - इन फूड्स और धूप को अपनी दिनचर्या में शामिल कर विटामिन D की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है।
 
इसके साथ ही हेल्दी और फिट रहने के लिए शरीर को विटामिन की आवश्यकता होती है। ऐसे में शरीर में विटामिन बी 12 की कमी का असर पाचन को भी बिगाड़ सकता है।
