शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। ये शरीर में एक केमिकल कंपाउंड होता है जो प्यूरीन युक्त फूड्स को पचाने से प्राकृतिक रूप से रिलीज होता है। ये वेस्ट प्रोडक्ट कार्बन और नाइट्रोजन एटम से बनता है। आमतौर पर इस मॉलीक्यूल को किडनी शरीर से फ्लश आउट कर देता है। लेकिन इसका स्तर शरीर में लगातार बढ़ने से कई बार किडनी ऐसा करने में असमर्थ साबित होती है।

यूरिक एसिड कंट्रोल करने में खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए। योगगुरु बाबा रामदेव ने यूरिक एसिड कंट्रोल करने के कुछ टिप्स दिए थे। रामदेव ने बताया था, यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले खट्टी चीजों को बंद कर दो। खट्टी चीज एक बूंद भी नहीं लेनी। इसमें टमाटर और नींबू तो भूलकर भी नहीं लेना है। खीरा, लौकी, आचार तो देना ही नहीं है। लौकी के अलावा सभी सब्जियां खाए जा सकते हैं।

फल खा सकते हैं? रामदेव कहते हैं, फल फायदेमंद होते हैं, लेकिन यूरिक एसिड बढ़ने की स्थिति में खट्टे फलों का सेवन बिल्कुल भूलकर भी नहीं करना है। अनानास और मौसमी का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अगर इन सब चीजों से तौबा कर लेते हैं तो ऐसा कोई भी मरीज जिसका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ हो वो तुरंत ठीक हो सकता है। पनीर, दाल का सेवन करने से भी बचना चाहिए। ज्यादा यूरिक एसिड बढ़ने पर दाल तो बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिए। अगर जरूरत है तो दाल का पानी ले सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान: दाल का डाइजेशन भी अगर शरीर ढंग से नहीं कर पाता है तो ये नुकसानदायक साबित होता है। यही वजह है कि कई बार चलने में परेशानी होती है। जोड़ों में तेज दर्द और यूरिक एसिड की मात्रा शरीर में बहुत ज्यादा बढ़ जाती है तो पैरों में सूजन तक भी आ सकती है। इसलिए इसका सबसे सही इलाज सिर्फ कुछ चीजों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना होता है। इसके अलावा एक्सपर्ट्स बताते हैं, पानी भी ज्यादा पीना चाहिए। इसके अलावा लहसुन का सेवन भी कर सकते हैं।