Health Tips: नींद की कमी का असर सीधे हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। हर दिन अच्छी और पर्याप्त नींद लेना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक है। दिन भर काम करने के बाद शरीर के साथ मस्तिष्क को भी आराम की आवश्यकता है, ऐसे में अगर नींद पूरी नहीं होती या अन्य किसी कारण सही से सो नहीं पाए तो अगला दिन प्रभावित होता है। इसी तरह ऐसा लंबे समय तक होने से कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आपको भी नींद न आने की समस्या है और आप इससे से राहत पाना चाहते हैं तो कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन किया जा सकता है।
रात में अच्छी नींद नहीं या नींद पूरी नहीं होने से सुबह-सुबह मूड चिड़चिड़ा रहता है। इससे तनाव बढ़ता है और मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इससे वजन बढ़ने की संभावना अधिक रहती है। इसके साथ ही नींद पूरी नहीं होने से कई स्वास्थ्य समस्या भी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए रोजाना सही समय पर सोना और जागना सेहत के लिए बेहतर होता है। रात में सात से आठ घंटे की नींद लेना जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अच्छी नींद के लिए रात में कौन से ड्रिंक ले सकते हैं।
हल्दी या जायफल दूध
अच्छी नींद के लिए रात को सोने से पहले गर्म दूध में हल्दी या एक चुटकी जायफल पाउडर मिलाएं। कुछ लोगों को जायफल का सेवन नहीं करना चाहिए। इसलिए हल्दी को एक अच्छा विकल्प माना जाता है। इससे तनाव कम होता है और नींद में सुधार होता है। इससे इम्यूनिटी भी बढ़ेगी।
कैमोमाइल चाय
अगर आपको रात में बार-बार जागने की समस्या है तो कैमोमाइल चाय आपके लिए सबसे अच्छा उपाय हो सकता है। कैमोमाइल चाय में एपिजेन नामक एक घटक होता है, जो आरामदायक नींद को बढ़ावा देने में मदद करता है।
तुलसी की चाय
रात को सोने से पहले तुलसी के पत्तों से बनी चाय पिएं। यह चाय आपके दिमाग के साथ-साथ शरीर को भी आराम देती है। इससे अच्छी नींद आ सकती है। तुलसी की चाय स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी होती है। ऐसे में सोने से पहले तुलसी की चाय आपके लिए असरदार हो सकती है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।