आज की आरामदायक जीवनशैली और खराब खानपान के कारण लोग सबसे ज्यादा वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं। बढ़ता वजन कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसके कारण मोटापा, दिल की बीमारी, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हाई यूरिक एसिड जैसी समस्याएं शामिल हैं। पेट की चर्बी को कम करने के लिए लोग एक्सरसाइज, रनिंग और डायटिंग जैसी चीजों का सहारा लेते हैं।
हालांकि, एक्सरसाइज और डाइटिंग के साथ ही हम आपको ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनसे ना सिर्फ आप पेट की चर्बी से निजात पा सकते हैं, बल्कि यह आपकी बैली को पूरी तरह से फ्लैट करने में भी कारगर हैं।
-सोने से पहले व्यायाम: पेट की चर्बी से निजात पाने के लिए सोने के पहले करीब 10 मिनटों के लिए व्यायाम करें। यह अतिरिक्त वसा को बर्न करने में कारगर है। आप सोने से पहले पेट के व्यायाम और स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। नियमित तौर पर इस नियम का पालन करने से पेट के आसपास की चर्बी खत्म होती है।
-ग्रीन टी का करें सेवन: ग्रीन टी में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें मौजूद कैटेचिन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट, आपके पेट की चर्बी को तेजी से बर्न कर सकते हैं। ऐसे में आप सोने से पहले एक ग्रीन टी का नियमित तौर पर सेवन कर सकते हैं। आप ग्रीन टी में शहद और नींबू डालकर भी पी सकते हैं।
-सेब के सिरके का करें सेवन: पेट की चर्बी को दूर करने के लिए सेब का सिरका काफी फायदेमंद है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त कर, अतिरिक्त वसा को खत्म कर देता है। आप सुबह के समय खाली पेट गर्म पानी में डालकर सेब के सिरके का सेवन कर सकते हैं।
-इस समय से पहले कर लें शाम का भोजन: अगर आप शाम में समय से भोजन कर लेते हैं, तो खाने को पचने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। और यह मोटापे के खतरे के कम करता है। ऐसे में डाइटिशियन भी रात में 8 बजे से पहले खाना खाने की सलाह देते हैं।
-जंक फूड खाने से बचें: पेट की चर्बी से निजात पाने के लिए जंक फूड के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि, इसमें मौजूद कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट चर्बी को बढ़ाते हैं। खासतौर पर रात के समय में तो जंक फूड का बिल्कुल भी सेवन नहीं करना चाहिए।