गर्मियों के मौसम में धूल भरी आंधी और लू चलनी शुरू हो जाती है। जिसके कारण हवाओं में छोटे-छोटे धूल के कण मिलकर लोगों के नाक और मुंह में जाते हैं। कुछ लोगों को धूल-मिट्टी से काफी एलर्जी होती है। जरा सी भी धूल अगर नाक में चली जाएं तो उन्हें सांस से जुड़ी दिक्कतें होनी शुरू हो जाती हैं। जिसके कारण लगातार छींके आना, खुजली महसूस होना, नाक बहना, गले में खरास और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं होती हैं।

घर की साफ-सफाई के दौरान भी अगर धूल के कण नाक में चले जाएं, तो एलर्जी हो जाती है। इससे बचने के लिए ज्यादातर लोग दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, घरेलू उपायों के जरिए भी इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।

-शहद का करें इस्तेमाल: जिन लोगों को धूल-मिट्टी से एलर्जी होती है, उनके लिए शहद बेहद ही लाभदायक होता है। शहद में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में कारगर हैं। दिन में 2 बार शहद का सेवन करने से इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।

-सेब का सिरका: सेब के सिरके में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटीहिस्टामिन गुण मौजूद होते हैं, जो एलर्जी को बढ़ने से रोकता है। रोजाना गर्म पानी में 2 से 3 चम्मच सेब के सिरके का सेवन करना चाहिए। इससे आपको फायदा मिल सकता है।

-देसी घी: एलर्जी से छुटकारा दिलाने में देसी घी काफी फायदेमंद होता है। अगर आपको लगातार छींके आ रही हैं, तो आधे चम्मच घी में गुड़ मिलाकर उसे खा लें। इससे आपको तुरंत फायदा मिलेगा। क्योंकि, घी नेजेल पैसेज को साफ कर देता है।

-नियमित भाप लें: भाप लेने से नाक के छिद्र खुल जाते हैं और नेजेल पैसेज साफ हो जाता है। रोजाना करीब 10 मिनट के लिए स्टीम लें। इससे आपको एलर्जी से छुटकारा मिल सकता है।

-पुदीना और तुलसी: पुदीना और तुलसी में कई तरह के औषधीय गुण मौजूद होते हैं। जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद हैं। पुदीने में मौजूद मेंथॉल एलर्जी को दूर करने में मदद करता है। पुदीने और तुलसी की पत्तियों को सूंघने से आपको एलर्जी में बहुत फायदा मिलेगा।