डाइट में प्रोसेस फूड,फास्ट फूड, तला- भुना मसालेदार खाना और मैदा का ज्यादा सेवन करने से पेट की आंतों पर असर पड़ता है। ये खराब डाइट आपके पाचन को बिगाड़ देती है। इसका रेगुलर सेवन करने से कब्ज की समस्या बढ़ने लगती है और पाचन प्रभावित होता है। खराब डाइट का लगातार सेवन करने से आंतों में गंदगी जमा होने लगती है। आंतों में गंदगी से मतलब है आंतों गंदे टॉक्सिन्स, सूखा हुआ मल, अनडाइजेस्टेड फूड और बलगम से है। ये सभी गंदगी आंतों को कमजोर बना देती है और आपकी गट हेल्थ को बिगाड़ देती है।

आंतों की गंदगी साफ करने के लिए डाइट में फाइबर युक्त फूड जैसे हरी सब्जियां, फल और साबुत अनाज का सेवन करना जरूरी है। दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीकर आंतों की सेहत को ठीक रखने में मदद मिलती है। कुछ प्रोबायोटिक्स फूड जैसे दही, छाछ और किमची का सेवन आंतों की सेहत को दुरुस्त करने में मदद करता है। गट हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करना और नियमित रूप से मल त्याग की आदत डालना जरूरी है। गट हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए डाइट में कुछ डिटॉक्स ड्रिंक जैसे नींबू पानी, अदरक और शहद का ड्रिंक पीएं।

आंतों में जमा गंदगी को रेगुलर साफ करना जरूरी है। आंतों की गंदगी को साफ करने के लिए सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने एक देसी नुस्खा बताया है जिसका सेवन करके आसानी से आंतों के कोने-कोने में जमा गंदगी को साफ किया जा सकता है।

सदगुरु ने बताया अगर आप नेचुरल तरीके से आंतों की सफाई करना चाहते हैं तो आप अरंडी के तेल (Castor Oil) को गर्म पानी में मिलाकर उसका सेवन करें। ये तेल आंतों को साफ करेगा और गट हेल्थ में सुधार करेगा। आइए जानते हैं कि अरंडी का तेल गट हेल्थ में सुधार करने में कैसे असरदार साबित होता है।

अरंडी का तेल कैसे कब्ज को तोड़ता है और आंतों की सफाई करता है?

अरंडी का तेल कब्ज दूर करने और आंतों की सफाई करने का एक नेचुरल तरीका है। इसमें मौजूद राइसिनोलिक एसिड आंतों को उत्तेजित करके मल को सॉफ्ट बनाता है जिससे कड़ा मल सॉफ्ट होता है और मल त्यागना आसान होता है। ये तेल लैक्सेटिव के रूप में काम करता है जो आंतों की मांसपेशियों को उत्तेजित करता है जिससे उनकी गति तेज हो जाती है।

इस तेल का सेवन करने से आंतें मल को आसानी से बाहर निकाल देती हैं। यह आंतों में पानी की मात्रा को बनाए रखता है जिससे मल सॉफ्ट होकर आसानी से बाहर निकल जाता है। ये तेल नेचुरल डिटॉक्सिंग एजेंट का काम करता है जो आंतों में जमा टॉक्सिन, मल और बलगम को बाहर निकालता है। इसका सेवन करने से आंतों की सेहत दुरुस्त रहती है। गर्म पानी के साथ इस तेल को मिलाकर पीने से पेट की गैस, ब्लोटिंग और अपच से राहत मिलती है।

सदगुरु ने बताया अरंडी के तेल का सेवन करने से क्रॉनिक कब्ज का इलाज होता है। इस तेल के सेवन से आंत तेजी से चलती है और मल को तेजी से मलाशय से बाहर निकालती है। इसे गर्म पानी के साथ मिलाकर पीने से पेट फूलने की समस्या, गैस और एसिडिटी का इलाज होता है।

आंतों की सफाई के लिए अरंडी का तेल कैसे इस्तेमाल करें

  • आंतों की सफाई करने के लिए एक गिलास गर्म पानी में आप एक से दो चम्मच अरंडी का तेल मिलाएं और उसका सेवन करें।
  • कब्ज बहुत परेशान करता है तो रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में दो चम्मच अरंडी का तेल मिलाएं और उसका सेवन करें। ये तेल आंतों में सड़ रहे मल को बाहर निकालेगा और आंतों को हेल्दी रखेगा।

सुबह उठते ही हल्दी और नीम की 2 गोली को खा लें, बॉडी में जमा सारे कीटाणु हो जाएंगे खत्म, गट हेल्थ रहेगी दुरुस्त। इन दोनों हर्ब की पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आप लिंक में क्लिक करें।