Fungal Infection: कैंडिडा ऑरिस नामक एक फंगस के कारण कई लोग घातक बीमारी के संपर्क में आ रहे हैं और यह फंगस पूरी दुनिया के अस्पतालों में फैल रहा है। सबसे गंभीर समस्या तो यह है कि अब तक इसकी कोई दवा बाजार में उपलब्ध नहीं है। इस वजह से दुनियाभर के लोग परेशान हैं। डॉक्टरों के मुताबिक यह फंगस जानलेवा है। ऐसा डॉक्टर्स इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उनके जांच के बाद कई दवाइयां इस फंगल इंफेक्शन पर बेअसर हो रही है। यह बीमारी एक मरीज से दूसरे मरीज में फैलती है।
कई शोध के बाद यह पता चला है कि इस फंगस से वो मरीज ग्रसित हो रहे हैं जो 45 दिन से अधिक समय तक अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं कई डॉक्टर्स ने यह भी बताया कि जो मरीज 28 दिन से कम समय में अस्पताल से डिस्चार्ज हो रहे हैं उन्हें इस फंगस से कोई खतरा नहीं है। इंडियन मेडिकल रिसर्च काउंसिल ने अस्पतालों में यह अलर्ट किया है कि जैसे ही इस मामले का पता चले उन्हें तुरंत सूचना दी जाए। आमतौर पर यह फंगस उन लोगों को शिकार बनाता है जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है।
2018 में इमरजेंसी इन्फेक्शियस डिजीज में प्रकाशित एक रिसर्च पर नज़र डालने पर पता चलता है कि 2016 से 2018 तक न्यूयॉर्क में स्वास्थ्य सुविधाएं होने के बावजूद 51 लोग इस कैंडिडा ऑरिस फंगस के शिकार हुए थे। यह संक्रमण सबसे अधिक घाव, ब्लड स्ट्रीम और कान में पाए जा रहे हैं। डॉक्टरों ने इसे लोगों के यूरिन और रेस्पिरेट्री ट्रैक्ट में भी पाया है, लेकिन अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये फंगस नुकसान पहुंचाने वाले हैं।
इस बीमारी के लक्षण:
1. जिन लोगों को पहले से ही किसी प्रकार की इंफेक्शन उन्हें होने का खतरा अधिक होता है।
2. बुखार और शरीर में दर्द होना।
3. तुरंत थकावट महसूस करने लगना।
(और Health News पढ़ें)

