Liver Health: लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। लिवर हमारे शरीर में डाइजेशन से लेकर खून को फिल्टर करने तक में काफी मदद करता है। इसके अलावा हार्मोन को बैलेंस रखता है। यह शरीर से गंदगी और टॉक्सिंस को बाहर निकालने का काम करता है। लिवर में कोई भी समस्या होने पर इसका असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। इससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लिवर का स्वास्थ्य भी बहुत जरूरी है। लिवर लगभग 500 प्रकार के कार्य करता है। खाया हुआ भोजन ठीक से पचाना हो या शरीर को ऊर्जा मिलती रहे तो लिवर का ठीक से काम करना बहुत आवश्यक है। फरीदाबाद स्थित एशियन हॉस्पिटल के डायरेक्टर एंड एचओडी-गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ. अमित मिगलानी ने लिवर को स्वस्थ रखने के लिए कुछ जरूर जानकारियां शेयर की हैं।
डॉ. अमित मिगलानी के मुताबिक, हेल्दी शरीर के लिए लिवर का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। खराब, ज्यादा ऑयली और मसालेदार भोजन का सेवन करने पर सबसे ज्यादा प्रभाव लिवर पर पड़ता है। लिवर बॉडी को डिटॉक्स करता है। लिवर को नैचुरली हेल्दी एंड स्ट्रांग बनाने के लिए अपने खानपान का ध्यान रखना जरूरी है। चलिए आपको बताते हैं लिवर को स्वस्थ रखने के लिए किस तरह का आहार लेना चाहिए।
खुबानी
खुबानी ज्यादातर सर्दी के मौसम में मिलते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। खुबानी हार्ट और लिवर को मजबूत करता है। ये लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
अनार के दाने
अनार के बीज खाने और जूस पीने से लिवर की सेहत बेहतर होगी। इस फल में मौजूद पोषक तत्व लिवर में फैट को जमा होने से रोकते हैं। अनार लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। ये सारा कचरा बाहर फेंक देता है।
खट्टे फल और मौसमी सब्जी
खाने में हल्दी जरूर मौजूद होती है। इसके अलावा हल्दी वाला पानी और हल्दी वाला दूध पीने से भी शरीर डिटॉक्स होता है। हल्दी लिवर को स्वस्थ रखने में भी मदद करती है। इसके अलावा मौसमी सब्जी परवल खाना, खूब सारा ताजा पानी पीना, अच्छे वसा वाले फूड्स, खट्टे फल, हरी चाय, लहसुन और ब्रोकोली लिवर को स्वस्थ रूप से काम करने में मदद कर सकते हैं।
इन चीजों का नहीं करने सेवन
लिवर ठीक और हेल्दी तरीके से काम कर सके इसके लिए स्वस्थ फूड्स का ही सेवन करना चाहिए। इसमें सोडा, शराब, जंक फूड, मसालेदार भोजन नहीं खाना चाहिए। इससे लीवर पर असर पड़ता है, क्योंकि इन्हें साफ करने में लिवर को काफी समय लगता है। ऐसे में इन्हें ज्यादा खाने से बचें।
फैटी लिवर की समस्या होने पर हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। फैटी लिवर होने पर कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।