विटामिन बी -12 एक व्यक्ति के स्वास्थ्य में एक आवश्यक भूमिका निभाता है। किसी व्यक्ति के आहार में विटामिन बी -12 की कमी उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है। शाकाहारी लोग पर्याप्त विटामिन बी -12 का सेवन करने के लिए विशेष ध्यान रखते हैं, क्योंकि यह मुख्य रूप से मांस, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स में पाया जाता है। इसलिए, यह संभावना अधिक होती है कि शाकाहारी लोगों में विटामिन बी -12 की कमी हो सकती है। आइए जानते हैं विटामिन बी-12 किन फूड्स में शामिल होता है-
टूना: टूना एक फैटी फिश है जिसमें पर्याप्त मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और विटामिन बी-12 होता है जो शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। टूना को अपने डाइट में शामिल करने से और भी कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं।
दूध: रोजाना एक कप दूध आपके शरीर को लगभग 20% विटामिन बी 12 पहुंचाने में मदद कर सकता है। स्किम औप लो-फैट मिल्क पिएं, यह आपके शरीर को विटामिन तो प्रदान करता ही है, साथ में प्रोटीन भी प्रदान करता है। इनमें अधिक मात्रा में फैट भी नहीं होता है।
अंडा: अंडा विटामिन बी-12 का अच्छा स्त्रोत होता है। शोध से पता चला है कि अंडे की सफेदी की तुलना में अंडे की जर्दी में विटामिन बी 12 का उच्च स्तर होता है, साथ ही अंडे की जर्दी में विटामिन बी 12 को अवशोषित करना आसान होता है। इसलिए, पूरे अंडे को खाने की सलाह दी जाती है।
चिकन: चिकन में भी उच्च मात्रा में विटामिन बी-12 होता है। इसके अलावा चिकन में लो-फैट प्रोटीन भी होता है जो मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है और ताकत भी देता है। इसके अलावा चिकन ब्रेस्ट सेलेनियम, विटामिन बी-6 और फॉस्फोरस का अच्छा स्त्रोत भी है।
साल्मन: साल्मन ओमेगा -3 फैटी एसिड का अच्छा स्त्रोत होता है। हालांकि, यह विटामिन बी-12 का भी एक उत्कृष्ट स्रोत है। 178 ग्राम पके हुए साल्मन में विटामिन बी12 होता है। साल्मन शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करने में मदद करता है और बैक्टीरिया से रक्षा भी प्रदान करता है।