High Blood Pressure Diet: हाई ब्लड प्रेशर बेहद खतरनाक बीमारी है। देश में तेजी से हाई ब्लड प्रेशर के मरीज बढ़ रहे हैं। वैसे हाई ब्लड प्रेशर लाइफस्टाइल से जुड़ा हुआ रोग है। अगर बात हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के भोजन की बात करें तो ज्यादा फलों और सब्ज‍ियों का उपयोग उनके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। लहसुन, प्याज और सोयाबीन का उपयोग भी बेहद फायदेमंद हैं।

हरी सब्जियों का करें प्रयोग : हाई ब्लड प्रेशर के मरीज अपनी डाइट में हरी सब्जियों का इस्तेमाल जरूर करें। हरी सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं जो व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। हरी सब्जियों में पालक-गोभी आदि का इस्तेमाल हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।

इन फलों का सेवन रहेगा बेहद फायदेमंद : हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को संतरा, अंगूर, एवोकेडो, चुकंदर और कीवी जैसे फलों का इस्तेमाल करना चाहिए। संतरे में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए‌ जाते हैं। संतरे के सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें विटामिन-सी भी पाया जाता है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए कीवी और केले को भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।

लहसुन का इस्तेमाल जरूर करें : लहसुन में एलिसिन नाम का तत्व होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि एलिसिन से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। खाली पेट इसका सेवन करने से बहुत जल्द हाई बीपी से निजात पाई जा सकती है। अगर आप इसका सेवन सब्जियों में डालकर करते हैं तो धीमा असर करता है।

सफेद सेम, कद्दू के बीज और किशमिश भी हैं फायदेमंद : सफेद सेम कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम‌ से भरपूर होता है। आप इसे सब्जी, सूप या सलाद‌ के रूप में खा सकते हैंl जबकि कद्दू के बीज में जिंक पाया जाता है जो तनाव को कम करने में मदद करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए किशमिश भी बेहद फायदेमंद है।

इन चीजों का इस्तेमाल करने से बचें : हाई ब्लड प्रेशर के मरीज ज्यादा नमक का बिल्कुल सेवन ना करें। इसके अलावा उनके लिए ज्यादा चिकनाई का इस्तेमाल भी नुकसानदायक है‌। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को चाय और कॉफी का कम सेवन करना चाहिए।