आंतों की सेहत हमारी ओवर ऑल सेहत के लिए बहुत जरूरी है। आंतों में पाए जाने वाले ट्रिलियन बैक्टीरिया, फंगस, वायरस और दूसरे सूक्ष्मजीव मिलकर ‘गट माइक्रोबायोम’ बनाते हैं, जो पाचन पर, इम्यूनिटी पर,मानसिक स्थिति पर, हार्मोनल संतुलन, हृदय रोग, कैंसर और ऑटोइम्यून डिजीज जैसी स्थितियों में भी अहम भूमिका निभाते हैं।​ कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि आंतों में बैक्टीरिया की विविधता का स्तर मानसिक और शारीरिक सेहत से जुड़ा है। खराब डाइट का सेवन करने से आंतों में खराब बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं और गुड बैक्टीरिया कम होने लगते हैं। ज्यादा चीनी वाले और प्रोसेस फूड का सेवन करने से आंतों में गुड बैक्टीरिया की संख्या कम होने लगती है जिससे आंतों में सूजन होने लगती है और कई बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है।

  • हेल्थलाइन के मुताबिक आंतों में सूजन होने पर बॉडी में कुछ संकेत दिखते हैं। अगर समय रहते इन लक्षणों को पहचान लिया जाए तो आंतो की सेहत को दुरुस्त किया जा सकता है। आंतों में परेशानी होने पर जो साफ संकेत दिखते हैं उसमें  
  • पाचन संबंधी समस्याएं जैसे गैस, सूजन, कब्ज, दस्त, और हार्टबर्न की परेशानी हो सकती है।
  • अधिक चीनी और संसाधित खाद्य पदार्थों का सेवन आंतों में गुड बैक्टीरिया को घटा सकते हैं।
  • बिना डाइटिंग या व्यायाम में बदलाव के वजन का बढ़ना या घटना आंत में खराबी के संकेत हैं।
  • नींद की समस्याएं या लगातार थकान होना आंत में खराबी होने के संकेत हो सकते हैं।
  • स्किन की समस्याएं जैसे एक्जिमा, मुंहासे या दूसरी स्किन प्रॉब्लम आंतों में परेशानी के संकेत हो सकते हैं।​
  • ऑटोइम्यून बीमारियों जैसे ल्यूपस या मल्टीपल स्केलेरोसिस की फैमिली हिस्ट्री आंतों में परेशानी की तरफ इशारा करती है।​
  • आप बार-बार संक्रमण का शिकार होते हैं तो यह आपकी आंतों की खराब स्थिति की तरफ इशारा करते है।

आंतों को हेल्दी रखने के लिए ये फूड हैं जरूरी

फाइबर रिच फूड्स का करें सेवन

आंतों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आप फाइबर रिच फूड का सेवन करें। फाइबर रिच फूड में आप फल, सब्जियां, साबुत अनाज और फलियों का सेवन करें। ये फल और सब्जियां फाइबर के अच्छे स्रोत हैं जो आंतों की सेहत को बढ़ावा देते हैं।​

प्रोबायोटिक और प्रीबायोटिक फूड खाएं

आंतों को हेल्दी रखने के लिए आप डाइट में दही, किमची, और फर्मेंटेड फूड का सेवन करें। ये फूड आंतों में गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाते हैं।​

लहसुन का करें सेवन

2019 में चूहों पर किए गए एक अध्ययन के अनुसार लहसुन आंत के माइक्रोबायोम की विविधता को बढ़ा सकता है और आंत की सेहत में सुधार कर सकता है। 2018 में 49 लोगों पर किए गए एक छोटे से अध्ययन में पाया गया था कि लहसुन के अर्क से गुड बैक्टीरिया की विविधता और स्तर में वृद्धि हुई।

रेगुलर एक्सरसाइज करें

आंतों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो बॉडी को एक्टिव रखें। नियमित शारीरिक गतिविधि आंतों की सेहत को बेहतर बनाती है।

तनाव को कंट्रोल करें

आंतों की सेहत को दुरुस्त करना चाहते हैं तो आप तनाव को कंट्रोल करें। तनाव कंट्रोल करने के लिए आप योग, ध्यान और पर्याप्त नींद लें। रोजाना 7 घंटों की नींद तनाव को कंट्रोल करती है और गट हेल्थ में सुधार करती है।

क्या बादाम खाने से सच में कम होता है वजन, रिसर्च में बड़ा खुलासा, दिल की बीमारियों में भी फायदा। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।