हमारी शारीरिक और मानसिक हेल्थ हमारे द्वारा खाए जाने वाले खाने पर निर्भर करता है। अगर, खानपान सही नहीं रहा तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल का कारण बन सकता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल हाई होने पर सीधा असर दिल पर पहुंचता है और ये हार्ट को नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ है, जो शरीर में फैट के रूप में पाया जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर ये हार्ट को खून की आपूर्ति करने वाली धमनियों में फंस जाता है और रक्त को हृदय तक ठीक से पहुंचने से रोकता है। जिसके चलते हार्ट में ऑक्सीजन का स्तर भी कम हो जाता है। यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत ही आवश्यक है। सीके बिरला हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी, डॉ. शुवो दत्ता ने बताया कि कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए किन सुपरफूड का सेवन करना चाहिए।

जई

ओट्स में घुलनशील फाइबर (बीटा-ग्लूकेन) होता है। यह फाइबर एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह फाइबर हार्ट रोग के जोखिम को कम करता है और पाचन में सहायता करता है।

भिंडी

भिंडी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने में अद्भुत काम करती है। भिंडी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करती है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहने से दिल के साथ-साथ कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी कम होता है। इसके अलावा भिंडी में पेक्टिन नामक एक विशेष प्रकार का फाइबर होता है। यह पदार्थ खराब कोलेस्ट्रॉल को अवरुद्ध कर सकता है।

जैतून का तेल

जैतून का तेल दिल के लिए बहुत अच्छा है। अच्छी त्वचा और बाल बनाए रखने तथा अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए जैतून के तेल का उपयोग करना सबसे अच्छा है। भोजन में जैतून के तेल का उपयोग करने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हृदय स्वास्थ्य की रक्षा होती है।

फल

ताजे फल और सब्जियां हर किसी के आहार का आवश्यक हिस्सा हैं। कुछ प्रकार के फल हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होते हैं। प्रतिदिन दो सेब खाने से उच्च कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है। नाशपाती में लिग्निन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो एक अघुलनशील फाइबर है। लिग्निन शरीर से कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मदद करता है।

सौंफ

एक चम्मच मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर सुबह उस पानी को पीने से शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है। इससे हृदय के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले चीनी के दुष्प्रभावों को रोकने में मदद मिल सकती है।

फलियां

प्रतिदिन 180 ग्राम विभिन्न प्रकार की फलियां खाने से शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के स्तर को आसानी से कम किया जा सकता है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है और यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

एवोकाडो

एवोकाडो तेल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर एवोकाडो तेल दिल को मजबूत बनाता है। इस तेल में ल्यूटिन जैसे स्वास्थ्यवर्धक एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये स्वास्थ्य और आंखों के लिए फायदेमंद हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए एवोकाडो तेल का उपयोग किया जा सकता है।

आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी के मुताबिक, विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में इस फूड्स को शामिल करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है।