चेहरे या शरीर पर तिल और मस्से किसी को भी हो सकते हैं, ये न सिर्फ कभी-कभी हमारी खूबसूरती और आत्मविश्वास दोनों को प्रभावित कर देते हैं। आमतौर पर इन्हें सामान्य माना जाता है, लेकिन कई बार ये न सिर्फ दिखने में खराब लगते हैं, बल्कि स्किन की गहराई में जाकर संक्रमण भी फैला सकते हैं। कई लोग तिल और मस्सों को हटाने के लिए कई प्रकार के उपाय या फिर सर्जरी तक करवाते हैं। हालांकि, आयुर्वेदिक और घरेलू उपायों की मदद से तिल-मस्सों को धीरे-धीरे और सुरक्षित तरीके से हटाया जा सकता है। आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. विभा वर्मा ने कुछ आसान उपाय बताए हैं, जिनकी मदद से तिल और मस्सों से छुटकारा पाया जा सकता है।
नारियल का तेल
शरीर से अनचाहे तिल-मस्सों को हटाने के लिए नारियल तेल लाभकारी साबित हो सकता है। नारियल के तेल को तिल पर हल्के हाथों से मालिश करें। नियमित रूप से ऐसा करने तिल का रंग हल्का होगा है। ऐसा करते रहने से कुछ ही समय में धीरे-धीरे शरीर से तिल-मस्सा हटने लगेंगे। इस घरेलू उपाय के कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।
बेकिंग सोडा और अरंडी का तेल
बेकिंग सोडा में क्लीनिंग एजेंट्स होते हैं, जो स्किन को साफ करते हैं, वहीं अरंडी का तेल त्वचा को मॉइस्चर देता है। बेकिंग सोडा और अरंडी तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसे मस्से पर लगाएं। नियमित रूप से इसे लगाने से धीरे-धीरे तिल का रंग हल्का होने लगेगा और फिर पूरी तरह से साफ हो जाएगा।
केले का छिलका
तिल और मस्से से छुटकारा पाने के लिए केले का छिलका लाभकारी साबित हो सकता है। केले के छिलके में पाए जाने वाले एंजाइम्स और एंटीऑक्सीडेंट मस्से को धीरे-धीरे कम कर सकते हैं। केले के छिलके का अंदरूनी हिस्सा मस्से पर रखें और बैंडेज से बांध दें। इसे रोज रात को लगाएं और सुबह हटा दें।
शहद और अलसी
शहद और अलसी के तेल को मिलाकर तिल पर लगाएं। चेहरे से तिल-मस्सा हटाने के लिए शहद और अलसी का इस्तेमाल किया जा सकता है। शहद अपने एंटी-बैक्टीरियल और हीलिंग गुण होते हैं, जो मस्सा हटाने के लिए काफी बेहतरीन विकल्प हो सकता है। शरीर से मस्सा हटाने के लिए सबसे पहले अलसी का तेल लें और इसमें थोड़ा शहद मिक्स करें। इसे स्किन पर लगाएं और धीरे-धीरे करते तिल साफ होने लगेगा।
सेब का सिरका
सेब का सिरका एंटीसेप्टिक और एसिडिक गुणों से भरपूर होता है, जो मस्सों को सूखाकर गिराने में मदद करता है। इसके लिए आप एक कॉटन बॉल लें और उसे सेब के सिरके में भिगोकर तिल पर लगाएं। इसे कुछ घंटों के लिए या रातभर लगा रहने दें। उसके बाद त्वचा को पानी से धो लें। रोजाना कुछ दिनों तक ऐसा करने से तिल को हटाने में मदद मिल सकती है।
वहीं, एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ. बिमल झाजर ने बताया अगर आपका कोलेस्ट्रॉल हाई है तो आप एनिमल फूड्स का सेवन करने से परहेज करें।