खजूर एक ऐसा फल है जिसे मरुस्थल का मेवा कहा जाता है, क्योंकि यह पौधा गर्म और शुष्क इलाकों में पनपता है, खासकर रेगिस्तानी क्षेत्रों में। ये एक नेचुरल स्वीटनर है जिसका सेवन अक्सर लोग उपवास खत्म करने, त्योहारों के मौकों पर और एनर्जी बूस्ट करने के लिए रोजाना नाश्ते में करते हैं। खजूर चीनी से भरपूर एक ऐसा फल है जो जिसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और आवश्यक खनिजों भरपूर मौजूद होते हैं, जो इसे परिष्कृत चीनी का बेहतर विकल्प बनाते हैं। खजूर के फल में पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन्स, मिनरल्स, और फाइबर मौजूद होता है जो बॉडी को एनर्जी देता है। खजूर एक ऐसा फल है जिसकी सेकड़ों वैरायटी मार्केट में मौजूद है, लेकिन इन सब खजूर में कुछ खजूर ऐसी हैं जिनका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है।
कुछ खजूर ऐसी हैं जिनका सेवन डायबिटीज मरीज करें तो आसानी से ब्लड शुगर के स्तर को नॉर्मल कर सकते हैं और बॉडी को हेल्दी भी रख सकते हैं। कुछ खास तरह की खजूर ऐसी होती हैं जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और उन्हें खाने के बाद ब्लड में शुगर का स्तर भी नॉर्मल रहता है।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक पांच तरह की खजूर ऐसी हैं जिसमें भरपूर फाइबर मौजूद होता है जो पाचन को दुरुस्त करता है और ग्लूकोज के अवशोषण को भी धीमा करता है। ये खास खजूर इंफ्लामेशन कंट्रोल करती है और ब्लड शुगर बढ़ने का भी डर नहीं होता। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी पांच खजूर हैं जिनका सेवन डायबिटीज मरीज कर सकते हैं और बॉडी की कमजोरी को दूर कर सकते हैं।
डायबिटीज हैं तो अजवा खजूर खाएं
ये खजूर आकार में छोटी, गहरे रंग की होती है। इस खजूर में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर होते हैं। इस खजूर में वसा कम, कोलेस्ट्रॉल फ्री, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती हैं। इस खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जो डायबिटीज मरीजों की शुगर को कम करता है। डायबिटीज मरीज इस खजूर को खाएं तो बॉडी को भरपूर एनर्जी मिलेगी। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होगी और पाचन दुरुस्त रहेगा। कब्ज को दूर करने में ये खजूर जादुई असर करती है।
कीमिया खजूर खाएं
खाने में बेहद सॉफ्ट और नेचुरल मीठी ये खजूर कीमिया खजूर के नाम से मशहूर है जो आसानी से मार्केट में मौजूद होती है। इस खजूर का सेवन ज्यादातर लोग मिल्कशेक और डेसर्ट में करते हैं। इस खजूर में चीनी ज्यादा नहीं होती बल्कि मीडियम ही होती है। डायबिटीज मरीज इस खजूर का सेवन नट्स के साथ करें तो आसानी से ब्लड शुगर को नॉर्मल कर सकते हैं। ये खजूर खाने से ग्लूकोज धीमी गति से रिलीज होता है।
मेडजूल खजूर
डायबिटीज मरीज ब्लड शुगर को नार्मल करने के लिए और बॉडी को एनर्जेटिक रखने के लिए मेडजूल खजूर का सेवन करें। मेडजूल किस्म की उत्पत्ति मोरक्को से हुई है, जहां इसे उगाया जाता है। मोरक्को के बाहर, इसे संयुक्त राज्य अमेरिका, इज़राइल, फिलिस्तीन, ईरान, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और जॉर्डन में भी उगाया जाता है। बड़े और स्वाद में कारमेल जैसी ये खजूर सबसे मीठी किस्मों में से हैं जिसे हेल्दी डाइट में शामिल किया जा सकता है। हालांकि जो लोग शुगर इंटेक पर कंट्रोल करना चाहते हैं वो इससे परहेज कर सकते हैं।
खदरावी खजूर
इन नरम और नम खजूर में मेडजूल की तुलना में कम चीनी होती है और यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो हाई ग्लाइसेमिक प्रभाव के बिना स्वाभाविक रूप से मीठा खाना चाहते हैं। खदरावली एक मध्यम अवधि की खजूर है जो बारिश और नमी के कारण खराब हो जाती हैं।
डेगलेट नूर खजूर
ये खजूर हल्की मिठास वाली खजूर होती है। इस खजूर का सेवन अक्सर ऊर्जा बार और स्नैक्स में फाइबर और नेचुरल शुगर को कंट्रोल करने में किया जाता रहा है। डेगलेट नूर खजूर उन खजूरों में से हैं, जिनकी खेती हर साल ईरान में बड़ी मात्रा में की जाती है। भारत उन देशों में से एक है जो ईरान से बड़ी मात्रा में डेगलेट नूर खजूर आयात करता है।
खजूर कैसे खाएं
- सीमित मात्रा में खजूर खाएं। चीनी के अत्यधिक सेवन से बचने के लिए हर सर्विंग में 2-3 खजूर ही खाएं।
- प्रोटीन या हेल्दी फैट के साथ खजूर का सेवन करें। आप खजूर को नट्स, बीज या दही के साथ खाएं ब्लड शुगर नॉर्मल रहेगी।
- फाइबर युक्त फूड्स के साथ खजूर को मिक्स करके खाएं। ओट्स या साबुत अनाज में खजूर मिलाने से ब्लड में शुगर का स्तर नॉर्मल रहता है।
- प्रसंस्कृत फूड्स का सेवन करने से बचें। चीनी या सिरप में भिगोए गए खजूर से परहेज करें और नेचुरल सूखी खजूर खाएं।
आंतों की सूजन होने पर तेजी से बनती है पेट में गैस, इन 5 फूड को तुरंत डाइट का बना लें हिस्सा, बिना दवा सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।