लिवर हमारे शरीर के बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है, जो भोजन से पोषक तत्वों को प्रोसेस, खून से विषाक्त पदार्थों यानी टॉक्सिन को फिल्टर, एल्ब्यूमिन और थक्के बनाने वाले कारकों जैसे महत्वपूर्ण प्रोटीन का उत्पादन करने का काम करता है। हमारे शरीर के स्वस्थ रहने के लिए लिवर का ठीक से काम करना आवश्यक है। लिवर को हेल्दी बनाए रखने के लिए खानपान का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक है। अगर, लिवर ठीक से काम करना बंद कर दे तो कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। लिवर के प्रसिद्ध स्‍पेशलिस्‍ट डॉ. शिव कुमार सरीन ने लिवर को हमेशा हेल्दी रखने के लिए 5 सुपरफूड बताए हैं।

डॉ. शिव कुमार सरीन के मुताबिक, कुछ प्राकृतिक फूड्स त्वचा को साफ रखने के लिए बहुत अच्छे होते हैं। ये लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ स्वास्थ्य को भी फायदा पहुंचाते हैं। NCBI में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते लिवर से जुड़ी कई समस्याएं बहुत तेजी से बढ़ रही हैं।

चुकंदर

चुकंदर का जूस लिवर को डिटॉक्स करने और उसके कामकाज को बेहतर बनाने का एक शानदार तरीका है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है और ये खून को साफ करने में मदद करते हैं। ये विषाक्त पदार्थों को तोड़ने में मदद करके स्वस्थ लिवर के कामकाज को भी बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा चुकंदर के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है।

पालक

पालक में आयरन, विटामिन A और विटामिन C होते हैं, जो लिवर को मजबूत और स्वस्थ रखते हैं। पालक का सेवन लिवर को साफ रखने और उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इनमें फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है। हरी सब्जियां खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। लिवर की कार्यप्रणाली में सुधार होता है।

अखरोट

लिवर के लिए अखरोट बहुत फायदेमंद होता है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अखरोट में मौजूद अर्जिनिन नामक एमिनो एसिड लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और लिवर की सूजन को कम करता है। रोजाना 2-3 अखरोट खाना लिवर के लिए अच्छा माना जाता है।

एवोकाडो

एवोकाडो लिवर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। 2015 के एक अध्ययन के मुताबिक, एवोकाडो रक्त लिपिड या वसा को कम करने में मदद कर सकता है और नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर रोग (एनएएफएलडी) वाले लोगों में लिवर की क्षति को रोकने में मदद कर सकता है।

अंगूर

अंगूर में दो एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, नैरिंगिन और नारिंगिन, जो स्वाभाविक रूप से लिवर की रक्षा करते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि दोनों ही लिवर को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। अंगूर के सुरक्षात्मक प्रभाव दो तरह से होते हैं। ये सूजन को कम करने के साथ ही लिवर के लिए फायदेमंद होते हैं।

वहीं, NCBI में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, लिवर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन ए और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा शरीर में जरूर होनी चाहिए।