आजकल अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान के कारण लोगों में कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते ही कम उम्र में ही लोग हार्ट संबंधी बीमारियों के शिकार होने लगे हैं। कोलेस्ट्रॉल को समय रहते कंट्रोल न किया जाए, तो हार्ट अटैक, स्ट्रोक और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ सकता है। शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल एक दिन में नहीं बढ़ता, बल्कि ये धीरे-धीरे धमनियों को ब्लॉक करना शुरू करता है, जिसका सबसे बड़ा कारण कुछ ऐसी आदतें जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने वाली होती हैं। ऐसे में हेल्दी और फिट रहने के लिए अपनी आदतों में कुछ बदलाव करना बहुत ही आवश्यक है। अगर, ऐसा नहीं किया जाता है तो ये आगे चलकर दिल की गंभीर बीमारियों को न्योता देती हैं।

मायोक्लीनिक की खबर के मुताबिक, डेली रूटीन की 5 आदतों में बदलाव करने से दिल की हेल्थ का ख्याल रखा जा सकता है, लेकिन इन्हें नजरअंदाज किया गया तो ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। चलिए आपको बताते हैं वे कौन सी 5 आदतें हैं जो चुपचाप शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ा रही हैं।

खराब खानपान

खराब खानपान कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में बहुत अहम योगदान देता है। सैचुरेटेड ट्रांस फैट्स धमनियों में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करता है। रेड मीट और डेयरी प्रोडक्ट्स में सैचुरेटेड ट्रांस फैट की मात्रा बहुत अधिक होती है। ऐसे दिल की सेहत के लिए सैचुरेटेड ट्रांस फैड्स से भरपूर फूड्स से दूरी बनाना बहुत ही आवश्यक है। इसके बजाय ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर फूड खाना लाभकारी हो सकता है। ओमेगा 3 ब्लड प्रेशर को कम करने में असरदार होता है। इसके अलावा ओमेगा 3 में दिल की सेहत को हेल्दी रखने वाली गुण भी अच्छी मात्रा में होते हैं।

ज्यादा तला-भुना और जंक फूड खाना

बर्गर, पिज्जा, समोसे, पकौड़े जैसे फूड्स में सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट अधिक होते हैं। ये खराब कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बढ़ाते हैं और अच्छा कोलेस्ट्रॉल (HDL) घटाते हैं। ऐसे में तला-भुना और जंक फूड खाने से दूरी बनानी चाहिए।

फिजिकल एक्टिविटी

आजकल लोगों की दिनचर्या बिल्कुल बदल चुकी है। अधिकतर लोग सुबह देर से उठते हैं और रात में देर तक जागते हैं, इसके चलते डेली रूटीन प्रभावित होता है। इसके चलते फिजिकल एक्टिविटी भी कम हो जाती है, क्योंकि पूरे दिन बैठे रहने या बहुत कम एक्टिव रहने से फैट और कोलेस्ट्रॉल शरीर में जमा होता रहता है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। एक्सरसाइज न करने की वजह से भी शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है।

धूम्रपान और शराब का सेवन

स्मोकिंग और शराब दोनों ही अच्छे कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ-साथ खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। इससे आर्टरीज में प्लाक जमने लगता है और हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ता है। स्मोकिंग के खतरों को जानते हुए भी लोग सिगरेट पीना नहीं छोड़ते हैं। इसका सीधा असर दिल पर पड़ता है।

स्ट्रेस

ज्यादा तनाव और कम नींद के चलते भी स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। ये कॉर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जो कोलेस्ट्रॉल के असंतुलन का कारण बनता है। स्ट्रेस ईटिंग से भी फैट और कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इससे बचने के लिए दिनभर में रिलैक्सेशन के लिए 15-20 मिनट निकालें। इसके साथ ही रोजाना 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें।

प्रोसेस्ड फूड खाना

कुकीज, केक, चॉकलेट, सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसे प्रोसेस्ड फूड में हाई शुगर और ट्रांस फैट होते हैं। ये ट्राइग्लिसराइड्स और खराब कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बढ़ाते हैं। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए मीठे और प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी बनाएं।

आंतों की सूजन होने पर तेजी से बनती है पेट में गैस, इन 5 फूड को तुरंत डाइट का बना लें हिस्सा, बिना दवा सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।