खराब डाइट और बिगड़ता लाइफस्टाइल कम उम्र के लोगों को भी जोड़ों के दर्द, गठिया और किडनी स्टोन का शिकार बना रहा है। डाइट में प्यूरीन वाले फूड्स का अधिक सेवन यूरिक एसिड का स्तर तेजी से बढ़ाता है। बॉडी में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर जोड़ों में दर्द,सूजन और हाथ-पैरों की उंगलियों में चुभन वाला दर्द परेशान करता है। अगर यूरिक एसिड को कंट्रोल नहीं किया जाए तो गाउट की परेशानी बढ़ सकती है। यूरिक एसिड खून में पाया जाने वाला एक गंदा पदार्थ है, जो भोजन के पाचन से बनता है और इसमें प्यूरीन होता है। है। प्यूरीन जब शरीर में टूटता है तो उससे यूरिक एसिड निकलता है।
यूरिक एसिड का अधिकांश हिस्सा खून में घुल जाता है और पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है। जब किडनी किसी कारण से इन टॉक्सिन को बॉडी से बाहर निकालना बंद कर देती है तो गठिया के दर्द, किडनी स्टोन और दिल के रोगों का खतरा बढ़ने लगता है। हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक फ्रुक्टोज युक्त चीजों का अधिक सेवन करने से यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कौन से फूड यूरिक एसिड को बढ़ाते हैं।
कटहल से करें परहेज बढ़ सकता है यूरिक एसिड:
कटहल एक हेल्दी फूड है लेकिन यूरिक एसिड के मरीजों के लिए इसका अधिक सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1 कप कटे हुए कटहल में 15.2 ग्राम फ्रुक्टोज होता है, जो शरीर में यूरिक एसिड लेवल को बढ़ा सकता है। जिन लोगों का यूरिक एसिड हाई रहता है वो कटहल से परहेज करें।
अंगूर बढ़ा सकता है यूरिक एसिड:
अंगूर विटामिन सी और फाइबर के साथ-साथ फ्रुक्टोज का एक बेहतरीन स्रोत हैं। एक अंगूर में 12.3 ग्राम फ्रुक्टोज होता है। इसके अलावा अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट रेस्वेराट्रोल और क्वेरसेटिन भी पाए जाते हैं। जिन लोगों का यूरिक एसिड हाई रहता है वो अंगूर से परहेज करें।
किशमिश का सेवन नहीं करें वरना बढ़ जाएगा यूरिक एसिड:
किशमिश फाइबर का सबसे अच्छा स्रोत है, लेकिन एक औंस किशमिश में 9.9 ग्राम फ्रुक्टोज होता है। अगर आपको गठिया की समस्या है तो सोच समझकर ही किशमिश का सेवन करें।
सेब का करें सीमित सेवन:
अगर यूरिक एसिड हाई रहता है तो सेब का सीमित सेवन करें। सेब में फ्रुक्टोज पाया जाता है जो यूरिक एसिड को बढ़ाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार एक सेब में 12.5 ग्राम फ्रुक्टोज होता है। सेब गाउट या यूरिक एसिड से पीड़ित लोगों की स्थिति को और खराब कर सकता है।