गट हेल्थ का दुरुस्त होना बेहद जरूरी है। पेट की सेहत अगर दुरुस्त नहीं रहती तो बॉडी बीमारियों का घर बनने लगती है। जिन लोगों का पेट ठीक रहता है रोग उनसे दूर रहते हैं। आयुर्वेद में हर बीमारी का उपचार पेट से ही शुरु किया जाता है। आयुर्वेद में पेट को दुरुस्त करके ही दूसरी बीमारियों पर काबू पाया जाता है। हम जो कुछ भी खाते हैं उसे पचाने का काम हमारे पाचन तंत्र का है। पाचन तंत्र खाद्य पदार्थों से आवश्यक पोषक तत्वों को प्राप्त करता है और बॉडी से टॉक्सिन को मल के जरिए बॉडी से बाहर निकालता है। यह एक जटिल प्रक्रिया है जो कई अंगों के सहयोग से होती है। हम जो कुछ भी खाते हैं वो पेट से छोटी आंत में जाता है और छोटे-छोटे टुकड़ों में टूटने के बाद विटामिन, खनिज, और अन्य पोषक तत्व ब्लड में अवशोषित हो जाते हैं।
इंटेस्टाइन यानी आंत हमारे पाचन तंत्र का अहम हिस्सा है। आंत दो होती है एक छोटी आंत तो दूसरी बड़ी आंत। छोटी आंत पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करती है जबकि बड़ी आंत पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का अवशोषण करती है और मल को इकट्ठा करती है। बॉडी को हेल्दी रखने में आंतों का अहम किरदार है। बॉडी के इस जरूरी अंग का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
आंतों की साफ-सफाई का अगर ध्यान नहीं रखा जाए तो आंतों में मल जमा होने लगता है और सड़ने लगता है जिससे आंतों में सूजन बढ़ने लगती है जो कई बीमारियों का कारण बनती है। गैस्ट्रो लीवर हॉस्पिटल कानपुर में गैस्ट्रोलॉजिस्ट और एंडोस्कोपिस्ट डॉक्टर वीके मिश्रा ने बताया रोजाना जंक फूड्स का सेवन करने से गट हेल्थ बिगड़ने लगती है और आंतों पर दबाव बढ़ने लगता है। इन फूड्स को खाने से आंतों में मल जमा होने लगता है और गुट बैक्टीरिया तेजी से मरने लगते हैं। कुछ फूड्स का लगातार सेवन करने से आंतों की सेहत बिगड़ती रहती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि कौन से ऐसे फूड हैं जो आंतों की सेहत को बिगाड़ते हैं और गुड बैक्टीरिया को मारते हैं। आइए जानते हैं कि आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए कौन-कौन से फूड असरदार साबित होते हैं।
आंतों में गंदगी जमा करने वाले फूड
- तले-भुने और मसालेदार खाद्य पदार्थ
- लैक्टोज इंटॉलरेंस है तो डेयरी उत्पाद जहर हैं
- कुछ खास फल और सब्जियां भी बढ़ाते हैं मुश्किल
- प्रिजर्वेटिव्स और पैकेज्ड फूड का सेवन
- सिरका और खट्टी चीजें भी आंतों की बढ़ाती हैं परेशानी
- चीनी वाले फूड्स का सेवन करने से भी आंत की बिगड़ती है सेहत
आंतों की हेल्थ के लिए दही खाएं
दही में लैक्टोबैसिलस और बिफिडा बैक्टीरियम जैसे प्रोबायोटिक्स होते हैं जो आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं। दही का सेवन करने से पाचन ठीक रहता है। जिन लोगों को गैस, एसिडिटी और अपच ज्यादा होती है ऐसे लोग दही का सेवन करें। दही का सेवन करने से आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं। दही प्रोबायोटिक फूड है जो इम्यूनिटी मजबूत करती है और गट हेल्थ में सुधार करती है। दही का सेवन करने से गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं।
लहसुन,प्याज और केला खाएं
लहसुन प्याज और केला ऐसे फूड हैं जो आंतों को हेल्दी रखने में बेहद असरदार साबित होते हैं। इन फूड्स को खाने से पाचन ठीक रहता है। ये फूड आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। प्याज नेचुरल प्रीबायोटिक है जबकि लहसुन गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है। केला का सेवन करने से आंतों की सेहत दुरुस्त रहती है।
इन सीड्स का करें सेवन
आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाना चाहते हैं तो डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर सीड्स का सेवन करें। अलसी के बीज और चिया सीडस ऐसे फूड हैं जो आंतों की सूजन को कंट्रोल करते हैं और आंतों की सेहत को दुरुस्त करते हैं। फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर सीड्स अरबों की संख्या में आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाते हैं।
फर्मेंटेड फूड्स खाएं
आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने के लिए डाइट में फर्मेंटेड फूड्स का सेवन करें। फर्मेंटेड फूड में आप अचार, इडली और डोसा का सेवन करें। प्राकृतिक किण्वन से बनने वाले फूड आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाते हैं।
पाचन को दुरुस्त करना चाहते हैं तो आप रोजाना खाने के बाद पान के पत्ते का सेवन करें। पान का पत्ता पाचन को ठीक करने में दवा की तरह असर करता है। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।