Benefits Of Triphala: त्रिफला एक शक्तिशाली फूड है, जो तीन फलों, अमलाकी, बिभीतकी और हरीतकी से बना है। त्रिफला का सेवन शरीर के लिए कई लाभ प्रदान करता है। त्रिफला नाम का अर्थ ही ‘तीन फल’ है। यह स्वास्थ्य के लिए कई लाभ प्रदान करता है। इसके नियमित सेवन से कई बीमारियों को दूर करने और स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिलती है। कंसल्टेंट डायटीशियन एंड डायबिटीज एजुकेटर कनिका मल्होत्रा ने त्रिफला के फायदों के बारे में बताया है।

कनिका मल्होत्रा के मुताबिक, त्रिफला एक प्राकृतिक औषधि है जो शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसका नियमित सेवन करने से लंबे समय तक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। त्रिफला एक ऐसा आयुर्वेदिक हर्ब है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में सदियों से कई बीमारियों का उपचार करने में किया जाता रहा है।

त्रिफला के प्रमुख फायदे

  • त्रिफला को कायाकल्प रसायन माना जाता है। यह तीनों दोषों को संतुलित करने में मदद करता है।
  • त्रिफला से पाचन शक्ति बढ़ती है और भूख भी बढ़ती है।
  • त्रिफला का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है।
  • त्रिफला से आंखों की अंदर से सफाई होती है।
  • त्रिफला से त्वचा में निखार आता है।
  • त्रिफला से यूरिन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं।

पाचन तंत्र मजबूत

त्रिफला कब्ज, एसिडिटी और पेट की अन्य समस्याओं में राहत देता है। यह पाचन तंत्र को सुधारने और आंतों को साफ रखने में मदद करता है। त्रिफला नियमित मल त्याग और बैलेंस गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट को बढ़ावा देने में सहायता करता है। इसके सेवन से पाचन की समस्याओं से राहत मिलती है।

डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार

त्रिफला को प्राकृतिक डिटॉक्सीफायर माना जाता है। ये शरीर से विषाक्त पदार्थों और गंदगी को बाहर निकालता है और लीवर के डिटॉक्सीफिकेशन कार्यों को बढ़ावा देता है। इसके सेवन से लीवर भी हेल्दी रहता है।

मोटापा कम करने में सहायक

वजन को कंट्रोल करने के लिए त्रिफला बहुत उपयोगी हो सकता है। त्रिफला मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और वजन घटाने में मदद करता है। यह पेट की चर्बी को कम करने के लिए उपयोगी है और शरीर से एक्स्ट्रा फैट और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी को बढ़ाता है

इसमें एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन C होते हैं, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद

त्रिफला का सेवन आंखों की रोशनी को सुधारता है और नेत्र रोगों से बचाव करता है। त्रिफला में कई ऐसे पोषण मौजूद होते हैं जो आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। ये आंखों की रोशनी को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

त्रिफला का उपयोग कैसे करें?

  • त्रिफला पाउडर- इसे रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ लें।
  • त्रिफला चूर्ण का काढ़ा- पाउडर को पानी में उबालकर सुबह खाली पेट पिएं।
  • त्रिफला टैबलेट- बाजार में उपलब्ध टैबलेट्स का डॉक्टर की सलाह के अनुसार उपयोग करें।

वहीं, शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए हीमोग्लोबिन जरूरी होता है। बाबा रामदेव ने बताया कि हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए और शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल कितना होना चाहिए।