खराब डाइट और बिगड़ता लाइफस्टाइल महिलाओं को उनकी उम्र से भी ज्यादा उम्रदराज जाहिर करता है। महिलाओं की सेहत पर डाइट और लाइफस्टाइल का असर सबसे ज्यादा साफ जाहिर होता है। महिलाएं दिन भर दोहरी ज़िम्मेदारियां निभाती हैं घर की भी और बाहर की भी। इस भाग-दौड़ में वे सबसे ज़्यादा जिसे नजरअंदाज करती हैं, वह है उनकी अपनी सेहत। यही लापरवाही धीरे-धीरे उनकी बॉडी को समय से पहले थका देती है और उम्र से पहले ही बूढ़ा बना देती है।
असल में, महिलाओं की कुछ आदतें ही हैं जो उनकी उम्र बढ़ने की रफ्तार को तेज कर देती हैं। जब उनके ही उम्र के लोग उन्हें ‘आंटी’ या ‘दीदी’ कहकर बुलाने लगते हैं, तो दिल और आत्मविश्वास दोनों पर असर होता है। ये सिर्फ शब्द नहीं होते, बल्कि एक आईना होते हैं, जो दिखाते हैं कि कहीं न कहीं हमने अपनी देखभाल करना छोड़ दिया है।
उम्र बढ़ने के साथ-साथ महिलाओं की बॉडी में कुछ बदलाव आते हैं। 40 की उम्र के बाद शरीर में कुछ बड़े बदलाव आते हैं जैसे मेटाबॉलिज़्म का स्लो होना, हार्मोनल असंतुलन होना,बोन डेंसिटी में गिरावट होना, स्किन में ढीलापन और झुर्रियां दिखना, मूड स्विंग्स और थकावट होना, पाचन संबंधी समस्याएं होना और इम्यूनिटी का कमजोर होना शामिल है। कुछ महिलाएं ऐसी है जो उम्र बढ़ने के बावजूद भी बेहद जवान दिखती है। मेकअप और फैशनेबल कपड़े सिर्फ हुलिया बदलते हैं, उम्र को नहीं। असली जवानी तो सेहत और आत्मविश्वास से झलकती है जो समय के साथ-साथ खत्म होता रहता है।
अमेरिकन जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी द्वारा किए गए अध्ययन में पाया गया कि जिन महिलाओं की शारीरिक गतिविधि कम होती है वो अपनी बायोलॉजिकल उम्र से भी बड़ी दिखती है। Times of India में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक अधिक शकर, परिष्कृत कार्बोहाइड्रेट और अल्ट्रा‑प्रोसेस्ड फूड्स उम्र बढ़ाने की प्रक्रिया को तेज करती है। ये डाइट inflammation और oxidative stress को तेज करते हैं जो कोशिकीय उम्र बढ़ने को बढ़ावा देते हैं। महिलाओं की कुछ आदतें उनके शरीर को बूढ़ा बना देती है। आइए जानते हैं कि महिलाओं की कौन सी आदतें हैं जो उनको उनकी उम्र से 10 साल बढ़ा जाहिर करती है।
नींद की कमी
eatingwell के मुताबिक खराब नींद या अपर्याप्त नींद शरीर की मरम्मत करने वाली कोशिकाओं की क्षमताओं को प्रभावित करती है, जिससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया तेज होती है। अगर महिलाएं रात में 7 घंटे से कम सोती हैं तो उनके इम्यून सिस्टम पर असर होता है। महिलाओं को अगर लम्बी उम्र तक जवान रहना है तो वो रात की 8 घंटों की नींद जरूर लें।
तनाव करता है बूढ़ा
कुछ महिलाएं हमेशा तनाव में रहती हैं, आप जानते हैं कि हमेशा तनाव में रहने से भी आपका शरीर बूढ़ा होता है। क्रॉनिक स्ट्रेस तनाव हार्मोन जैसे cortisol को बढ़ाता है, जिससे कोशिकीय क्षति होती है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया तेज होती है।
अधिक गुस्से में महिलाएं उम्र से बड़ी दिखने लगती हैं
लगातार गुस्सा करने से शरीर में कॉर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे तनाव-हार्मोन का स्तर लगातार ऊंचा बना रहता है। इससे इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ने लगता है, जिससे महिलाएं जल्दी-जल्दी बीमार पड़ती हैं। Rolling Out की एक रिपोर्ट के मुताबिक जिन महिलाओं में गुस्से की प्रवृत्ति अधिक होती है, उनके टिलोमीअर्स (Telomeres) उम्र की तुलना में छोटे पाए जाते हैं। ये टिलोमीअर्स उम्र बढ़ने की प्रक्रिया से सीधे जुड़े होते हैं। शोध में पाया गया कि अत्यधिक गुस्सा करने वाली महिलाओं के टिलोमीअर्स करीब 10 साल बड़ी उम्र वाली महिलाओं के समान छोटे हो जाते हैं। इसका अर्थ यह है कि लगातार गुस्सा करने से महिलाएं वास्तविक जीवन में उम्रदराज दिखने और महसूस करने लगती हैं।
एक्सरसाइज नहीं करना बढ़ा देता है उम्र
Tom’s Guide की रिपोर्ट के मुताबिक नियमित रूप से हाई इंपेक्ट व्यायाम जैसे रोजाना करीब 30 मिनट जॉगिंग करने से cellular aging में 9 साल तक की कमी आती है, यानी आपकी कोशिकीय उम्र 9 साल युवा बनी रह सकती है। जो महिलाएं एक्सरसाइज नहीं करती वो जल्दी बूढ़ी हो जाती हैं।
पानी की कमी भी बनाती है बूढ़ा
National Institutes of Health (NIH) के मुताबिक कम पानी पीने से शरीर में शारीरिक और जैविक उम्र बढ़ने की प्रक्रिया में तेज़ी आ सकती है। NIH द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया जो महिलाएं कम तरल पदार्थ का सेवन करती हैं वो अपनी उम्र से ज्यादा जल्दी बूढ़ी दिखती हैं। कम पानी पीने वाली महिलाओं को क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है जो उनकी जल्दी मौत का कारण बनता है।
कई हफ्तों से पेट साफ़ नहीं हो रहा और सड़ रही है बड़ी आंत में गंदगी, हफ्ते में 1 बार इस चीज़ को खा लें, बाबा रामदेव ने बताया पेट क्लीन करने का नुस्खा। इस नुस्खे की जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।