शरीर का हर हिस्सा दिन रात एक्टिव रहता है और काम करते रहता है। हर अंग की अपनी एक खास भूमिका होती है। शरीर का हर अंग सही तरह के काम करता रहता है तो सेहत अच्छी रहती है और कई बीमारियों से बचाव होता है, लेकिन हमारा शरीर रोजाना न जाने कितने टॉक्सिन्स से जूझता है। प्रोसेस्ड फूड्स, कैमिकल युक्त ड्रिंक और मानसिक तनाव आदि के चलते शरीर के अंगों में गंदगी जमा होने लगती है, जो धीरे-धीरे करके सेहत के लिए हानिकारक होती है और कई बीमारियों का कारण बन सकती है। ऐसे में शरीर की अंदरूनी सफाई करना बेहद जरूरी है। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने ऐसे 3 हर्बल ड्रिंक्स बताए हैं, जिनका सेवन करने से दिल, लिवर, लंग्स, ब्रेन और किडनी जैसे अंगों की सफाई करना आसान हो सकता है।

आंवला, एलोवेरा और हल्दी का जूस

आंवला, एलोवेरा और हल्दी इन तीनों का कॉम्बिनेशन फुल बॉडी के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। आंवला विटामिन C का पावर हाउस और इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम करता है। ऐसे ही एलोवेरा लिवर क्लीन करता है, कब्ज और पाचन में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा हल्दी शरीर में सूजन और संक्रमण को कम करती है। सुबह खाली पेट 20-30 ml इस जूस को गुनगुने पानी के साथ लें। हफ्ते में 4-5 बार लेना बहुत रहेगा। इससे लिवर साफ होता है, पेट स्वस्थ रहता है, स्किन ग्लो करती है और शरीर हल्का महसूस होता है।

चुकंदर और अर्जुन की छाल का जूस

चुकंदर और अर्जुन की छाल का जूस सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ये दिल और खून के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। चुकंदर खून को साफ करता है और शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। इसके अलावा अर्जुन की छाल हार्ट के लिए लाभकारी होती है। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। अर्जुन की छाल को रातभर भिगो दें और सुबह चुकंदर के रस के साथ उबाल लें और फिर छानकर गुनगुना पिएं। इससे सप्ताह में 3 बार पिए। इससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है और बॉडी की ऑक्सीजन सप्लाई सुधरती है।

तुलसी, अदरक और शहद

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तुलसी, अदरक और शहद से बना काढ़ा भी बहुत लाभकारी हो सकता है। यह इंफेक्शन से बचाने वाला नैचुरल टॉनिक है। तुलसी एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। इसके साथ ही अदरक सूजन और म्यूकस को कम करता है। इसी तरह शहद गले और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद होता है। 5 तुलसी के पत्ते, 1 इंच अदरक उबालें और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे सुबह या शाम पिएं। इससे सर्दी-खांसी, वायरल, गले की खराश से बचाव होता है और फेफड़ों की सफाई होती है।

गर्मी में दिन की शुरुआत करें नारियल पानी से, बॉडी रहेगी हाइड्रेट, दिल और किडनी की हेल्थ में होगा सुधार। नारियल पानी के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।