अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खराब खानपान शरीर के साथ-साथ सेहत को भी प्रभावित करता है। जिसके चलते कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। हेल्दी और फिट शरीर के लिए मेटाबॉलिज्म का अच्छा होना बहुत जरूरी है, क्योंकि मेटाबॉलिज्म कमजोर होने से पाचन से लेकर वजन बढ़ने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दरअसल, आजकल हर कोई चाहता है कि उसका मेटाबॉलिज्म तेज हो, ताकि शरीर एनर्जी से भरा रहे और फैट जल्दी बर्न हो।
हेल्थ एक्सपर्ट से मुताबिक, मेटाबॉलिज्म यानी शरीर में खाने को एनर्जी में बदलने की प्रक्रिया। अगर यह स्लो हो जाए तो थकान, वजन बढ़ना और डाइजेशन प्रॉब्लम जैसी दिक्कतें आ सकती हैं। हालांकि, डाइट में कुछ चीजें शामिल करने से मेटाबॉलिज्म को नेचुरली बूस्ट किया जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए किन चीजों का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
लखनऊ के विकास नगर में स्थित न्यूट्रिवाइज क्लीनिक की न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा के मुताबिक, हेल्दी, फिट और एक्टिव रहने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज या डाइट ही काफी नहीं है, बल्कि शरीर के मेटाबॉलिज्म रेट को भी संतुलित रखना जरूरी होता है। मेटाबॉलिज्म एक बायोलॉजिकल प्रक्रिया है, जिसमें शरीर खाने को एनर्जी में बदलता है। यही प्रक्रिया तय करती है कि हमारा शरीर कितनी तेजी से कैलोरी को बर्न करेगा और वजन घटाने में कितनी मदद मिलेगी।
दही
दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों के हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और अच्छे मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी है। दही का सेवन करने से डाइजेशन बेहतर बनता है और खाने से मिलने वाली एनर्जी को शरीर तेजी से उपयोग कर पाता है। इसके अलावा दही में कैल्शियम और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है, जिससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए बहुत लाभकारी होती है। ग्रीन टी में कैटेचिन्स और थोड़ी मात्रा में कैफीन होती है, जो फैट ऑक्सीडेशन को बढ़ाती है। यह शरीर को ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। रिसर्च के अनुसार, रोजाना 2-3 कप ग्रीन टी पीने से रेस्टिंग मेटाबॉलिक रेट 4-5% तक बढ़ सकता है।
बादाम
रोजाना बादाम खाने से न सिर्फ मेटाबॉलिज्म अच्छा होगा, बल्कि सेहत को कई फायदे मिलते हैं। बादाम में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और फाइबर होते हैं, जो शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देते हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम मेटाबॉलिज्म और मसल फंक्शन को सपोर्ट करता है। रोजाना 5-7 भीगे हुए बादाम सुबह खाना सबसे अच्छा माना जाता है।
वहीं, दांतों में इन 3 विटामिन की कमी से भी दर्द हो सकता है। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया तो मसूड़े भी कमजोर होने लगते हैं। एक्सपर्ट ने बताया कि किन विटामिन की कमी से दांतों में दर्द हो सकता है और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है।