पेट में गैस बनना पेट की परेशानियों में सबसे आम परेशानी है। खराब लाइफस्टाइल और खराब डाइट का सेवन करने से पेट में गैस की परेशानी होने लगती है। गर्मी में गैस की परेशानी ज्यादा परेशान करती है। गैस की बीमारी पेट में अम्ल की मात्रा ज्यादा होने से होती है। ये बीमारी किसी भी उम्र के लोगों को अपना शिकार बना लेती है। गैस की इस परेशानी का उपचार दवाईयों से नहीं बल्कि डाइट से भी किया जा सकता है।
कुछ लोग गैसे से निजात पाने के लिए तरह-तरह के नुस्खें अपनाते हैं फिर भी उन्हें गैस की बीमारी से निजात नहीं मिलती। आप भी अक्सर गैस से परेशान रहते हैं तो अपने फूड कॉम्बीनेश पर ध्यान दीजिए। गैस की परेशानी खाने में कुछ फूड्स का कॉम्बीनेशन करने से बढ़ जाती है। गैस का समय रहते इलाज नहीं किया जाए तो इससे अलसर या कैंसर तक की बीमारी हो सकती है।
आइए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानते हैं कि गैस पैदा करने वाली ऐसी कौन सी गलतियां हम रोज करते हैं। गैस की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए हम अपनी डाइट में फूड कॉम्बीनेशन को कैसे सुधारें।
पेट में गैस बनने के कारण: पेट में गैस बनने के कई कारण हैं जैसे ज्यादा फूड का सेवन करना, बैक्टीरिया का पेट में ज्यादा पनपना, खाते समय बातें करना, खाने को ठीक से चबाकर नहीं खाना। किसी को कुछ खानों से एलर्जी रहती हैं जिसकी वजह से भी पेट में गैस बनती है।
खाने के साथ पानी पीना: खाने के साथ पानी का सेवन आपके खाने को पचाने में दिक्कत करता है। खाने के बाद पानी का सेवन करने से भोजन पचता नहीं है और भोजन पेट में सड़ने लगता है जिससे एसिडिटी और गैस की परेशानी होने लगती है। तेल और मिर्च मसालों का सेवन कम करें। तेल और मसालों से तैयार खाना गैस की परेशानी को बढ़ा सकता है।
दाल और चावल का सेवन: अक्सर हम चावल के साथ दाल का सेवन करते हैं, लेकिन आप जानते हैं दाल और चावल दो अलग अनाज है। दो अनाज का सेवन एक साथ करने से बॉडी के लिए उसे पचाना मुश्किल होता है। चावल के साथ दाल और राजमा का सेवन गैस का कारण बनता है। दो अनाज का एक साथ सेवन करने से बॉडी उसे आसानी से नहीं पचा सकती। रोटी के साथ सब्जी का अधिक सेवन करें आपको गैस की समस्या से निजाज मिलेगी। एक कटोरी अनाज के साथ 3 कटोरी सब्जी का सेवन करेंगे तो गैसे से निजात मिलेगी।
अनाज के बाद फल का सेवन: अनाज खाने के बाद फलों का सेवन आपको गैस की परेशानी कर सकता है। अनाज धीरे-धीरे डायजेस्टिव सिस्टम से गुजरते हैं जबकि फल जल्दी पचते हैं। अनाज का सेवन करने के बाद फलों का सेवन करने से फल पेट में सड़ने लगते हैं जो पेट में गैस की समस्या कर सकते हैं।
