बढ़ती उम्र के साथ अगर कोई चीज सबसे ज्यादा परेशान करती है, तो वह जोड़ों में दर्द। दरअसल, हड्डियों की मजबूती केवल युवावस्था की जरूरत नहीं है, बल्कि पूरी उम्र भर यह जरूरी है। लेकिन, बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों में कमजोरी आ जाती है। जिसके चलते एक उम्र के बाद चलने-फिरने के साथ-साथ उठने-बैठने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। अरुणा आसफ अली, दिल्ली, हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर कृषित पटेल ने बताया कि शरीर में कैल्शियम की कमी होने के चलते हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, ऐसे में डाइट में कैल्शियम से भरपूर फूड्स को शामिल करना बहुत ही लाभकारी होगा।
डॉक्टर कृषित पटेल ने बताया कि अक्सर लोग मानते हैं कि सिर्फ चिकन-मटन खाने से ही शरीर को ताकत और कैल्शियम मिलता है, लेकिन सच्चाई ये है कि कुछ शाकाहारी और घरेलू फूड्स ऐसे हैं, जो हड्डियों को इससे भी ज्यादा कैल्शियम और पोषण देते हैं। इन फूड्स के कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते। इसके अलावा नियमित रूप खाने पर सेहत को और भी कई फायदे मिलेंगे।
डॉक्टर कृषित पटेल ने बताया कि अचानक रीढ़ की हड्डी में दर्द महसूस होना और घुटनों में लगातार भारीपन महसूस होना। जिसे आमतौर पर लोग उम्र बढ़ने के साथ नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह एक बहुत गंभीर शारीरिक बीमारी की शुरुआत हो सकती है, जो किसी भी उम्र में शुरू हो सकती है। हड्डियां कमजोर होना, दांत कमजोर होना, पीठ में बार-बार चोट लगना, लगातार थकान होना, ये सभी लक्षण एक आम है, लेकिन जरूरी मिनरल्स कैल्शियम की कमी का संकेत देते हैं।
हालांकि, कई लोग कैल्शियम की जरूरत को सिर्फ दूध, दही, पनीर, चिकन, मटन या महंगे सप्लीमेंट्स लेकर ही पूरा कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ उत्पादों में दूध से कई गुना ज्यादा कैल्शियम होता है? अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो ये प्राकृतिक चीजें न सिर्फ हड्डियों को मजबूत रखेंगी, बल्कि सेहत को भी कई फायदे मिलेंगे।
मोरिंगा का पाउडर
मोरिंगा की पत्तियों से बने पाउडर में प्रति 100 ग्राम में लगभग 2667 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। दूध, पानी या स्मूदी के साथ मिलाकर पाउडर का सिर्फ 1 चम्मच प्रतिदिन पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इससे जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है और हड्डियां कमजोर होने से बचती हैं। यह पाचन के लिए भी फायदेमंद है।
आलू के पत्ते
100 ग्राम पके हुए आलू के पत्तों में लगभग 1546 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। अगर, इसे सही तरीके से पकाया जाए तो यह सब्जी हड्डियों को मजबूत बनाती है। इससे पाचन क्रिया भी दुरुस्त होती है और दिल की सेहत भी अच्छी रहती है।
तिल के लड्डू
100 ग्राम तिल में लगभग 1283 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। ठंड के मौसम में तिल के लड्डू या भीगे हुए तिल को गुड़ के साथ खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। आयुर्वेद में इसे हड्डियों को मजबूत करने वाला तत्व माना जाता है। इसके अलावा तिल को सलाद, पराठे या सब्जी में रोजाना 1-2 चम्मच डालकर भी खाया जा सकता है।
आंतों की सूजन होने पर तेजी से बनती है पेट में गैस, इन 5 फूड को तुरंत डाइट का बना लें हिस्सा, बिना दवा सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।