High Cholesterol Symptoms: हर कोई स्वस्थ और लंबा जीवन जीना चाहता है। हालांकि स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही के कारण कई बीमारियां समय से पहले ही अपनी चपेट में ले लेती हैं। आजकल ज्यादातर लोग बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से परेशान रहते हैं। यही कारण है कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कई तरह की बीमारियां आपको घेर सकती हैं। हालांकि हमारा शरीर हमें पहले से ही कुछ संकेत देता है, जिससे हम सतर्क हो जाते हैं। अगर हम शरीर द्वारा दिए गए संकेतों को समझ लें तो कोलेस्ट्रॉल जैसी गंभीर समस्या से बच सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार का होता है, एक बैड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा अच्छा कोलेस्ट्रॉल होता है। इन दोनों का बैलेंस होना बहुत जरूरी है। इसलिए आपके लिए अपने शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।

रक्त में उच्च कोलेस्ट्रॉल एक चेतावनी की घंटी है। इससे हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, कोरोनरी आर्टरी डिजीज और ट्रिपल वेसल डिजीज जैसे रोग हो सकते हैं। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने पर शरीर क्या संकेत देता है।

खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर स्किन पर दिखते हैं निशान

जब शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, तो इससे त्वचा पर निशान दिखने लगते हैं। अगर आप अपनी त्वचा पर नारंगी, पीले रंग के निशान देखते हैं, तो आपको अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच जरूर करवानी चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का लक्षण है। इसके अलावा यह हृदय रोग का भी संकेत हो सकता है।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आंखों के ऊपर पीले चकत्ते होना

अगर आपकी आंखों के ऊपर पीले दाने या पपड़ी है तो इस लक्षण को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के मुख्य लक्षणों में से एक है। आपको बता दें कि ऐसा तब होता है जब खून में फैट की कमी हो जाती है। इसके अलावा आंखों के ऊपर पीले रंग के रैशेज होना भी डायबिटीज का संकेत हो सकता है। इसलिए अगर आपको ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत अपने कोलेस्ट्रॉल की जांच कराएं।

हाथ-पैरों की स्किन पर दर्द होना

आपको बता दें कि जब खून में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है तो हाथों और पैरों की त्वचा पर झुनझुनी महसूस होने लगती है। इसलिए अगर आपके भी हाथ पैरों की त्वचा में दर्द है तो इसे नजरअंदाज न करें बल्कि अपने कोलेस्ट्रॉल की जांच कराएं।