खराब लाइफस्टाइल और खानपान के चलते पेट में गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या बहुत आम हो गई है। सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए पाचन को दुरुस्त रखना जरूरी होता है। पाचन तंत्र अच्छा होने के कई शरीर को फिट और बीमारियों के दूर रहने में मदद मिलती है। योग गुरु और आयुर्वेद एक्सपर्ट स्वामी रामदेव ने पेट में गैस, एसिडिटी और अन्य कई समस्याओं से छुटकारा पाने के उपाय बताए हैं।

स्वामी रामदेव के अनुसार, खराब खानपान, देर रात भोजन, नींद की कमी, प्रोसेस्ड फूड दिल-दिमाग, लिवर-किडनी डैमेज कर रहे हैं। जिसका सीधा असर पाचन तंत्र पर पड़ रहा है। इससे आंतों को भी नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ जरूरी चीजों और लाइफस्टाइल का ध्यान रखना जरूरी है।

गैस और एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए उपाय

स्वामी रामदेव ने बताया कि एक साथ ज्यादा खाना नहीं खाना चाहिए। सुबह नाश्ता, दोपहर को लंच और रात को डिनर ही करना चाहिए। इस दौरान अगर बीच में भूख लगती है तो फल का सेवन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि खाने को चबा-चबा कर खाएं और खाने से पहले सलाद और फल का सेवन करें। इसके साथ ही खाने के करीब एक घंटे के बाद पानी पीना चाहिए। रात के समय में दूध और नमक एक साथ नहीं लीजिए। इसके अलावा ज्यादा तले हुए फूड्स का सेवन करने से बचें, क्योंकि पाचन से लेकर कई समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

स्वामी रामदेव ने बताया कि हेल्दी और फिट रहने के लिए हमेशा एक जैसा अनाज नहीं खाना चाहिए। अनाज को समय समय पर बदलकर खाना चाहिए। ऐसे ही तेल भी एक जैसी नहीं खाना चाहिए, तेल को भी समय-समय पर बदलते रहना चाहिए।

सुबह उठकर गुनगुना पानी पिएं

स्वामी रामदेव ने बताया कि रोज सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है। पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से गैस और एसिडिटी दूर होती है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।

त्रिफला चूर्ण का सेवन करें

पाचन की समस्या से निजात पाने के लिए रात को सोने से पहले 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण गर्म पानी के साथ लें। यह पेट साफ करने, गैस और कब्ज को दूर करने में मदद करता है।

योगासन करें

स्वामी रामदेव के अनुसार, नियमित योग करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और गैस की समस्या खत्म हो जाती है। पवनमुक्तासन करने से गैस और ब्लोटिंग की समस्या दूर हो सकती है। खाना खाने के बाद 5-10 मिनट वज्रासन में बैठने से पाचन अच्छा होता है। इसके अलावा भुजंगासन करने से पेट में जमी गैस बाहर निकलती है।

आंतों की सूजन होने पर तेजी से बनती है पेट में गैस, इन 5 फूड को तुरंत डाइट का बना लें हिस्सा, बिना दवा सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।