Summer Drink: गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन का खतरा अधिक रहता है। गर्मी में सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि कुछ हेल्दी ड्रिंक्स भी शरीर बहुत फायदा पहुंचाती हैं। दरअसल, बदलते मौसम के साथ खानपान से लेकर लाइफस्टाइल में भी बदलाव होता है, जिसके चलते कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी होता है। फोर्टिस अस्पताल, गुरुग्राम में न्यूट्रिशनिस्ट दीप्ति खटूजा ने गर्मी और लू से बचने के लिए कुछ ड्रिंक्स के फायदे बताए हैं, जो शरीर को ठंडा रखने के साथ ही कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के जोखिम को भी कम करती हैं।
नारियल पानी
नारियल पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पाचन तंत्र सही से काम करता है। नारियल का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है, क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। नारियल पानी में पोटैशियम, कैल्शियम, सोडियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, ये शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है। नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है।
नारियल पानी कच्चे या हरे नारियल के अंदर पाया जाने वाला स्पष्ट तरल पदार्थ है और यह मुख्य रूप से पानी और उसके बाद इलेक्ट्रोलाइट्स से बना होता है। इसे प्राकृतिक रूप से ताजा पेय के रूप में अनुशंसित किया जाता है, जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। नारियल पानी थोड़ा मीठा होता है और इसका स्वाद अखरोट जैसा होता है।
आप पन्ना
गर्मियों में आप पन्ना का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। कच्चे आम को भूनकर आम पन्ना तैयार किया जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जिसके चलते यह शरीर को ठंडा रखता है। आम पन्ना के सेवन से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और लू से बचाव होता है। आप कच्चे आम को भूनकर, उसमें जीरा पाउडर और नमक मिलाकर आम पन्ना बना सकते हैं। इसमें स्वाद के अनुसार थोड़ी चीनी भी मिला सकते हैं।
नींबू पानी
गर्मियों के मौसम में नींबू पानी पीने बहुत ही लाभकारी होता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है, पाचन में सुधार होता है, वजन कम करने में मदद मिलती है और त्वचा को भी फायदा मिलता है। नींबू पानी शरीर को डिटॉक्स करता है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने का काम करता है।
अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल में जनरल सर्जरी एंड गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ. साद अनवर ने बताया कि गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड और कूल रखना बहुत जरूरी है, जिससे लू, डिहाइड्रेशन, पेट की समस्याएं और कमजोरी से बचा जा सके।