हमारे शरीर में दो आंतें होती हैं, एक छोटी आंत और दूसरी बड़ी आंत। ये आंतें पाचन तंत्र का अहम हिस्सा होती हैं। छोटी आंत भोजन को पचाने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने का काम करती है। बड़ी आंत शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स पहुंचाती है और मल को इकट्ठा करती है। हेल्दी शरीर के लिए दोनों आंतों का स्वस्थ होना जरूरी है। कई बार आंतों में सूजन आ जाती है, जिससे आंतों में गंदगी जमा होने लगती है और आंतें कमजोर हो जाती हैं। इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। आंतों और पेट में सूजन होने पर ये आम लक्षण दिखते हैं। रुक्मणी बिरला हॉस्पिटल में गैस्ट्रो साइंस, डॉ. अभिनव शर्मा ने बताया कि आंतों में सूजन के लक्षण और बचाव बताए हैं।
डॉ. अभिनव शर्मा के मुताबिक, आंतों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए अपने आहार में कुछ हेल्दी चीजें शामिल करना चाहिए। इससे पेट और आंतों में सूजन दूर होगी और आंत में अच्छे बैक्टीरिया भी बढ़ेंगे और बुरे बैक्टीरिया खत्म होंगे। इसके साथ ही अधिक पानी पिएं और खाने को धीरे-धीरे चबाकर खाने की आदत डालें। फाइबर युक्त फूड्स खाएं और अपने आहार में अधिक प्रोटीन शामिल करें।
आंत में सूजन के लक्षण
- अपच
- सूजन और एसिडिटी</li>
- पेट दर्द और ऐंठन
- बार-बार शौचालय जाने की इच्छा होना
- वजन घटाना
- उल्टी जैसा महसूस होना
आंतों की सूजन से राहत पाने क्या खाएं?
आंतों में सूजन से राहत पाने के लिए खानपान के साथ-साथ लाइफस्टाइल में भी बदलाव जरूरी है। अपने डेली रूटीन में कुछ फूड्स को शामिल करने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है और आंतों की सूजन से भी राहत मिलती है। इसके साथ की कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलती है।
दही और छाछ
आंतों को स्वस्थ बनाने के लिए प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही और छाछ को अपने आहार में शामिल करें। इससे आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं और आंतें स्वस्थ बनती हैं। दही और छाछ पीने से गैस और एसिडिटी भी कम होती है। ये दोनों चीजें पेट में जलन को शांत करती हैं और आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं। पेट में बैक्टीरिया का संतुलन बनता है और आंतें साफ होती हैं।
प्याज और लहसुन
खाने में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल ज्यादा करें। खासतौर पर कच्चा प्याज और लहसुन खाने से आंतों की सेहत बेहतर होती है। रोज सुबह 2 कली लहसुन चबाएं। खाने में 1 कच्चा प्याज खाएं। इससे पेट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं और बुरे बैक्टीरिया खत्म होते हैं। प्याज और लहसुन अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करते हैं।
साबुत अनाज
जितना हो सके अपने खाने में साबुत अनाज को अपनी डाइट में शामिल करें। फाइबर युक्त फूड्स खाएं। फाइबर युक्त आहार का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। इससे पेट आसानी से साफ हो जाता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। साबुत अनाज आंत के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। साबुत अनाज में घुलनशील फाइबर और अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो स्वस्थ आंतों के लिए जरूरी हैं।
हरी सब्जियां
खाने में जितना हो सके हरी और पत्तेदार सब्जियां इस्तेमाल करनी चाहिए। इससे आंतों को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी। हरी सब्जियां खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। हरी सब्जियां फाइबर, प्रीबायोटिक्स, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करती हैं।
इसके अलावा, डॉक्टर अदिति शर्मा ने पेट की हर परेशानी से राहत दिलाने के लिए तीन होम रेमेडीज बताई हैं, जिसके इस्तेमाल से पाचन तंत्र भी अच्छा बना रहेगा।