फेफड़े शरीर के उन अंगों में से है जो खुद ही टॉक्सिक चीजों का सफाया कर देता है। फेफड़े श्वसन तंत्र का मुख्य हिस्सा होते हैं, जो सांस लेने में मदद करते हैं। फेफड़े स्पंजी, हवा से भरे अंगों की एक जोड़ी है, जो छाती के दोनों ओर होती हैं, लेकिन समय के साथ-साथ कई बीमारियां शरीर पर कब्जा कर लेती हैं, जिससे फेफड़े कमजोर होने लगते हैं। अत्यधिक प्रदूषण, धूम्रपान और सही पोषण की कमी फेफड़ों को कमजोर बनाती है। ऐसी स्थिति में कुछ प्राकृतिक फल हमारे फेफड़ों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्हें अपनी डेली डाइट में शामिल करना फायदेमंद होगा। वेबएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, फेफड़ों के लिए फाइबर से भरपूर चीजें बहुत फायदेमंद होती हैं।

सेब

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, सेब फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो फेफड़ों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। सेब फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, ये फेफड़ों के संक्रमण को कम करने में मदद कर सकता है। कई स्टडीज के अनुसार, सेब खाने से फेफड़ों की फंक्शनिंग में सुधार हो सकता है और फेफड़ों में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है।

अनानास

अनानास में पाया जाने वाला प्राकृतिक पदार्थ ब्रोमेलैन शरीर में सूजन को कम करने में बहुत प्रभावी है। यह फेफड़ों में सूजन को कंट्रोल करता है और श्वसन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है। इसमें मौजूद मैंगनीज जैसे खनिज ऊतकों को मजबूत बनाते हैं।

पपीता

पपीता विटामिन सी से भरपूर होता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पपीता खाने से फेफड़े मजबूत होते हैं और उन्हें विभिन्न प्रकार के संक्रमणों से लड़ने में मदद मिलती है।

कीवी

कीवी फल स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। इसमें विटामिन सी और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है। ये फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार करते हुए सूजन को कम करने में मदद करते हैं। कीवी का नियमित सेवन करने से श्वसन संबंधी समस्याएं कम होती हैं।

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ऊतकों की रक्षा करने में मदद करते हैं। इनमें विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है, जो फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। स्ट्रॉबेरी शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करती है और मुक्त कणों को कंट्रोल में रखती है।

तरबूज

गर्मियों में अक्सर खाया जाने वाला तरबूज फेफड़ों के लिए भी अच्छा होता है। इसमें मौजूद लाइकोपीन और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व ऊतकों को स्वस्थ रखने की क्षमता रखते हैं। तरबूज खाने से शरीर में नमी बरकरार रहती है और सूजन कम होती है।

अनार

अनार में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और विटामिन ई जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। ये फेफड़ों की कोशिकाओं को मजबूत करते हैं और उन्हें वातावरण में मौजूद हानिकारक गैसों से बचाते हैं। नियमित रूप से अनार खाने से फेफड़ों के संक्रमण को रोका जा सकता है।

गर्मी में दिन की शुरुआत करें नारियल पानी से, बॉडी रहेगी हाइड्रेट, दिल और किडनी की हेल्थ में होगा सुधार। नारियल पानी के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।