नींद स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होता है। लेकिन कई लोग इस बात को नहीं समझ पाते हैं कि पर्याप्त नींद ना लेना आपके वजन और मेटाबॉलिज्म से लेकर आपके मस्तिष्क के कार्य और मनोदशा तक सब कुछ को प्रभावित कर सकता है। एक शिशु को प्रत्येक दिन 17 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है, जबकि एक बड़े वयस्क के लिए रात में सिर्फ 7 घंटे की नींद काफी होती है। एक रिसर्च में बताया गया है कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए कब और कितने नींद की आवश्यकता होती है। नेशनल स्लीप फाउंडेशन के अनुसार, ये विभिन्न आयु समूहों के लिए सामान्य नींद दिशानिर्देश हैं:
स्लीप गाइडलाइन्स:
– 3 महीने तक के बच्चे के लिए: 14 से 17 घंटे की नींद जरूरी है
– 4 से 11 महीने: 12 से 15 घंटे की नींद
– 1 से 2 साल: 11 से 14 घंटे
– 3 से 5 साल: 10 से 13 घंटे
– 6 से 13 साल: 9 से 11 घंटे
– 14 से 17 साल: 8 से 10 घंटे
– 18 से 64 वर्ष: 7 से 9 घंटे
– 65 वर्ष और अधिक आयु: 7 से 8 घंटे
हर किसी के सोने का समय उनकी सुविधानुसार होता है। बराबर के उम्र के लोगों की नींद भी अलग-अलग होती है। कुछ लोगों को अच्छी तरह से आराम करने के लिए रात में कम से कम 9 घंटे की नींद की आवश्यकता हो सकती है, जबकि अन्य आयु वर्ग के लोगों को लग सकता है कि 7 घंटे की नींद उनके लिए सही है।
स्लीप कैलकुलेट:

पर्याप्त नींद ना लेना कैसे आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करता है:
1. डायबिटीज: पर्याप्त नींद ना लेना आपके शरीर शुगर लोअरिंग हॉर्मोन, इंसुलिन को प्रभावित करता है। जो लोग रोजाना पर्याप्त नींद नहीं लेता है उनमें डायबिटीज होने का खतरा अधिक रहता है, साथ ही टाइप-2 डायबिटीज होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
2. वजन बढ़ता है: नींद की कमी के कारण आपका ब्रेन उस सिगनल को प्रभावित करता है जो आपके शरीर को बताता है कि आपका पेट भरा है या नहीं। इस वजह से आप ओवरइटिंग कर सकते हैं। यही कारण है कि पर्याप्त नींद ना लेना आपके वजन को बढ़ा सकता है।
3. इम्यूनिटी कमजोर हो सकता है: कम सोना आपके इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता है जिसके कारण सर्दी-जुकाम होने की संभावना बढ़ जाती है। वायरस आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।
4. मेमोरी कमजोर करता है: पर्याप्त नींद लेना आपकी याददाश्त को कमजोर कर सकता है। साथ ही आपके अंदर नकारात्मकता की भावना को भी बढ़ा सकता है।
(और Health News पढ़ें)

