पाचन तंत्र शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। पाचन तंत्र कमजोर होने से अक्सर कब्ज, एसिडिटी या पेट फूलने की समस्या होती है, तो यह आपकी आंतों की गंदगी और धीमे मेटाबॉलिज्म का संकेत हो सकता है। हेल्दी डाइजेशन और फास्ट मेटाबॉलिज्म न केवल वजन घटाने में मदद करता है, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव करता है। ऐसे में कुछ छोटी-छोटी चीजों को अपने डेली रूटीन में शामिल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं 5 आदतें, जो आपकी आंतों की सफाई और मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद करेंगी।

दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म नींबू पानी से करें

पाचन तंत्र और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए गर्म नींबू पानी बहुत ही असरदार हो सकता है। गर्म नींबू पानी विषाक्त पदार्थों यानी टॉक्सिन को बाहर निकालने, पाचन को गति देने और पोषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद करता है। इसके अलावा शरीर को हाइड्रेट रखने में भी बहुत असरदार है।

ज्यादा चलें

हेल्दी और फिट रहने के लिए घंटों जिम जाने की जरूरत नहीं है। इसकी जगह सीढ़ियां चढ़ना, काम के दौरान स्ट्रेचिंग करना या खाना बनाते समय डांस करना जैसी सरल गतिविधियां मेटाबॉलिज्म को सक्रिय रख सकती हैं और आंत की गतिशीलता में सुधार कर सकती हैं। एक्सरसाइज से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और फैट तेजी से बर्न होता है। इससे कब्ज, एसिडिटी और गैस की समस्या दूर होती है। इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

फर्मेंटेड फूड्स और प्रोबायोटिक्स लें

फर्मेंटेड फूड्स का सेवन करने से गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है, जिससे पाचन अच्छा रहता है। इसके साथ ही ब्लोटिंग और गैस की समस्या कम होती है। ये इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनता है।

रात का खाना हल्का और जल्दी खाएं

देर से खाने पर भोजन सही से नहीं पचता, जिससे पेट में गड़बड़ी हो सकती है। हल्का खाना खाने से नींद अच्छी आती है और डाइजेशन सही रहता है। इससे मोटापा, एसिडिटी और हार्टबर्न जैसी समस्याएं नहीं होतीं।

इन 5 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

  • कब्ज और अपच- आंतों की सफाई से पाचन मजबूत होगा।
  • एसिडिटी और गैस- सही खानपान से पेट की जलन और गैस की समस्या खत्म होगी।
  • मोटापा और धीमा मेटाबॉलिज्म- फास्ट मेटाबॉलिज्म से वजन घटाना आसान होगा।
  • स्किन प्रॉब्लम्स- टॉक्सिन्स बाहर निकलने से स्किन ग्लो करेगी।
  • ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल- फाइबर और हेल्दी लाइफस्टाइल से शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहेगा।

LDL Cholesterol Control: 20 से 30 साल की उम्र में बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल? इन 5 तरीकों से करें कंट्रोल, टल जाएगा दिल के रोगों का खतरा इन तरीकों को जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।