Amla Ke Nuksan: सर्दियों के मौसम में स्वास्थ्य पर कई प्रकार के प्रभाव होते हैं। सर्दियों में अपने खानपान पर बहुत ध्यान रखना पड़ता है, ऐसे में कई लोग अपने खाने में आंवला को शामिल करते हैं। हालांकि, आंवला को सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। आंवला का सही तरह और सही मात्रा में सेवन बहुत ही जरूरी होता है। आपने भी हमेशा आंवला के फायदे ही सुने होंगे,  लेकिन आज हम आपको आंवला के नुकसान बता रहे हैं, खासतौर पर कुछ स्वास्थ्य स्थिति में आंवला का सेवन खतरनाक भी हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं आंवला सेवन कितना करना चाहिए और इससे आंवला खाने से क्या नुकसान होते हैं।

आंवला को हमेशा से ही सुपरफूड माना जाता है, लेकिन इसका सही मात्रा में सेवन ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। अधिक मात्रा में आंवला का सेवन करने से कई नुकसान हो सकते हैं। आंवला में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और कई अन्य पोषक तत्वों की हाई मात्रा होती है। ये अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है।

आंवला के नुकसान

  • आंवले में मौजूद कुछ तत्व डिहाइड्रेशन की समस्या पैदा कर सकते हैं।
  • ज्यादा आंवला खाने से यूरिन में जलन हो सकती है।
  • आंवले में विटामिन सी होता है, जिसकी वजह से मूत्र में दुर्गंध भी हो सकती है।
  • आंवले का सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
  • आंवला खाने से लिवर पर बुरा असर पड़ सकता है।
  • जिन लोगों को एलर्जी होती है, उन्हें आंवला नहीं खाना चाहिए।
  • जिन लोगों को सर्जरी करानी है, उन्हें आंवला खाने से बचना चाहिए।

एसिडिटी और कब्ज की समस्या

अधिक मात्रा में आंवला का सेवन करने से कब्ज और एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है। ज्यादा आंवला खाने से कब्ज होने का खतरा रहता है। आंवले में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होने की वजह से एसिडिटी बढ़ सकती है। इससे हाइपर एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

किडनी स्टोन और त्वचा को नुकसान

आंवले में ऑक्सलेट भी ज्यादा होता है, जिससे किडनी स्टोन हो सकता है। आंवले का अधिक सेवन करने से त्वचा की नमी खो सकती है और बालों को भी नुकसान पहुंच सकता है। 

एक दिन में कितना आंवला खाना चाहिए?

आमतौर पर एक दिन में एक-दो या तीन आंवला खाना चाहिए। आंवले को कच्चा या फिर इसका जूस निकाला जा सकता है। आंवले का जूस पीने के लिए रोजाना 20-30 मिलीलीटर जूस पर्याप्त होता है।

वहीं, बाल मजबूत और त्वचा चमकदार बनाएगा रखने के लिए आंवला बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप आंवला के फायदे जानना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें।