हिन्दू धर्म में सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है। सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान शिवभक्त शिवालयों में शिवजी को जल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करते हैं। इस पूरे महीने में शिव भक्त शिवजी की आराधना करते हैं और उनके आशीर्वाद की प्राप्ति के लिए विधि-विधान से व्रत-पूजन करते हैं। डायटिशियन पूजा ने बताया कि मानसून के मौसम की शुरुआत सावन के साथ होती है और मानसून में पहले से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। इसके साथ ही संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में व्रत रखना सेहत को प्रभावित कर सकता है, लेकिन खानपान में सही चीजों को शामिल करने से व्रत और सेहत दोनों अच्छे से हो सकते हैं।
सावन के महीने में पड़ने वाले हर सोमवार को शिवभक्त व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान खानपान से लेकर सेहत का बहुत खास ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि व्रत में लंबे समय तक भूखा रहना पड़ता है, जिससे थकान, कमजोरी और डिहाइड्रेशन आदि समस्या हो सकती है। ऐसे में व्रत के दौरान ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट हों, बल्कि शरीर को एनर्जी से भरपूर रखे।
मखाने वाली खीर
सावन के व्रत में मखाने वाली खीर खाना सेहत के लिए लाभकारी होता है। मखाने में भरपूर फाइबर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या भी दूर होती है और व्रत के दौरान मखाने वाली खीर खाने से शरीर को एनर्जी मिलेगी और सेहत को कई फायदे मिलेंगे। एक पौष्टिक आहार है जो प्रोटीन, फाइबर, और खनिजों से भरपूर होता है।
फल और ड्राई फ्रूट्स
व्रत में फल और ड्राई फ्रूट्स खाने के कई फायदे हैं। ये न केवल शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं, बल्कि आवश्यक पोषक तत्वों की कमी को भी पूरा करते हैं। व्रत के दौरान फल और ड्राई फ्रूट्स शरीर को पूरे दिन एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करते हैं और कमजोरी महसूस नहीं होने देते।
साबूदाने की खीर
व्रत में साबूदाने की खीर खाने के कई फायदे हैं। यह शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करती है, पाचन में सुधार करती है और व्रत के दौरान भूख को कंट्रोल करने में मदद करती है। साबूदाना कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, जो शरीर को एनर्जी देता है। व्रत के दौरान जब आपको पूरे दिन बिना भोजन के रहना होता है, साबूदाना बहुत लाभकारी साबित हो सकता है।
कुट्टू के आटे के पकोड़े
व्रत के दौरान कुट्टू के आटे के पकोड़े खाए जाने वाले एक स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन हैं। ये पकोड़े फाइबर, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो सेहत के लिए कई फायदे पहुंचाते हैं। यह ग्लूटेन-फ्री होता है और इसमें फाइबर, प्रोटीन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं।
राजगिरा की पूरी और दही
राजगिरा की पूरी और दही दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। राजगिरा प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। दही एक प्रोबायोटिक है, जो पाचन में सुधार करता है और आंतों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। राजगिरा की पूरी और दही का संयोजन व्रत के दौरान शरीर के लिए लाभकारी होते हैं।
मूली के साथ इन 5 फूड्स का सेवन पाचन तंत्र के लिए बनता है ज़हर, इस सफेद सब्जी को कब खाना चाहिए और किस तरह खाना चाहिए पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।