Puffy Face: आजकल अनहेल्दी खानपान और लाइफस्टाइल के चलते चेहरे पर सूजन या फेशियल ब्लोटिंग एक आम समस्या है, जिससे लोग बहुत ही परेशान रहते हैं। आजकल मोटापा बढ़ने के कारण चेहरे पर भी फैट बढ़ जाता है। हालांकि, चेहरे की सूजन कोई गंभीर समस्या नहीं होती है, लेकिन ये आपकी चेहरे की ग्लो को जरूर खराब कर देती है। अगर, आप भी चेहरे की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो सिर्फ डाइटिंग या क्रीम लगाने से काम नहीं चलेगा। इसके लिए लाइफस्टाइल में बदलाव और कुछ चीजों का खास ध्यान रखना भी बहुत ही आवश्यक है।
न्यूट्रिशनिस्ट जूही कपूर ने बताया कि चेहरे पर सूजन होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे रातभर जागना, अल्कोहल का सेवन, गलत खानपान या किसी दवा का साइड इफेक्ट आदि। जूही कपूर ने चेहरे की सूजन और पफीनेस को कम करने के लिए कुछ जरूरी चीजें बताई हैं, जिन्हें फॉलो करना बहुत असरदार हो सकता है।
फेशियल एक्सरसाइज
जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंड डायग्नोस्टिक रिसर्च के मुताबिक, फेशियल एक्सरसाइज से चेहरे की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। इसके साथ ही स्किन टोन करने में काफी मदद मिलती है। इससे चेहरे की सूजन कम होती है। फेशियल एक्सरसाइज से झुर्रियां और ठुड्डी पर जमा चर्बी को कम हो सकती है।
ज्यादा पानी पिएं
चेहरे की सूजन और चमक को अच्छा बनाए रखने के लिए पानी का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। अधिक पानी पीने से सेहत को फायदा मिलता है। इससे चेहरा हेल्दी और साफ रहेगा।
बैलून एक्सरसाइज
मुंह में हवा भरकर 10-15 सेकंड तक फुलाकर रखना और फिर बाहर छोड़ें, बैलून एक्सरसाइज को करने से चेहरे की सूजन को कम किया जा सकता है। इस एक्सरसाइज को करते समय मुंह के हवा को चारों तरफ घुमाते रहें। इससे चेहरे का फैट कम होगा और स्किन से मुंहासे और झुर्रियां भी कम होंगी।
शराब
शराब का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है और इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। अधिक शराब का सेवन करने से चेहरा फूला हुआ दिखता है। ऐसे में शराब से दूरी बनाना बहुत आवश्यक है।
वहीं, पेट की चर्बी कम करने का आचार्य बालकृष्ण ने बताया नुस्खा, बड़ा हुआ पेट हो जाएगा कम, टाइट कपड़े हो जाएंगे लूज। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।